बॉलीवुड

Amitabh Bachchan ने समय रैना के ‘भद्दे’ जोक को लेकर कसा तंज? क्रिप्टिक पोस्ट मे लिखा- एक समय में एक

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन अक्सर कई ऐसी बातें अपने पोस्ट के जरिए बोल जाते हैं जो वह महसूस करते हैं या जो देश दुनिया में चल रहा होता है। एक बार फिर ऐसा ही हुआ है। उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है जिसे कहा जा रहा है कि उन्होंने समय रैना पर पलटवार किया है। समय रैना ने उनके बेटे और परिवार को लेकर मजाक किया था।

3 min read
Apr 11, 2026
Amitabh Bachchan Dig On Samay Raina from her cryptic post said internet storm ek samay mein ek
अमिताभ बच्चन और समय रैना (Photo Source- X)

Amitabh Bachchan Post: सोशल मीडिया पर इस समय कॉमेडियन समय रैना छाए हुए हैं। उन्होंने लंबे अरसे बाद वापसी की है। वह अपने Still Alive शो लेकर आए हैं। जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लेकिन इसी शो में उन्होंने कुछ ऐसी बाते भी है है जिन्होंने विवाद का रुप ले लिया है। उन्होंने अमिताभ बच्चन और उनके परिवार पर एक टिप्पणी की थी, जिसने अब बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है। जहां आम लोग और एजाज खान जैसे सेलेब्स समय रैना को खरी-खोटी सुना रहे हैं, वहीं अब खुद 'सदी के महानायक' अमिताभ बच्चन ने एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे सीधे तौर पर इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है और कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट के जरिए समय रैना पर तंज कसा है।

अमिताभ का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल (Amitabh Bachchan Post)

83 साल की उम्र में भी अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह अपने ब्लॉग के जरिए फैंस से जुड़े रहते हैं। शनिवार, 11 अप्रैल की सुबह उन्होंने अपने ब्लॉग पर जीवन के उतार-चढ़ाव और इंटरनेट की दुनिया पर एक लंबी पोस्ट लिखी। बिग बी ने लिखा कि हर दिन मन में नए विचार और कल्पनाएं आती हैं, लेकिन साथ ही बाकी बचे कामों की चिंता (Anxiety) भी सताती है।

अमिताभ बच्चन समय को लेकर की बात (Did Amitabh Bachchan Dig On Samay Raina)

सबसे दिलचस्प बात उन्होंने 'इंटरनेट' को लेकर कही। उन्होंने लिखा, "हर दिन नए विचार और कल्पनाएं लेकर आता है, और हर एक को पूरी लगन से आगे बढ़ाने की इच्छा भी। सब कुछ एक ही बार में नहीं मिल सकता, इसलिए आप 'एक समय में एक' के सिद्धांत पर काम करते हैं। लेकिन मन लगातार उन कामों की याद दिलाता रहता है, जो अभी बाकी हैं और उनकी चिंता भी। तो आप सब कुछ छोड़कर आराम से बैठ जाते हैं। उम्मीद करते हैं कि मन अपना सफर बंद कर देगा, लेकिन ऐसा नहीं होता। और इंटरनेट का तूफान इतना तेज चलता है कि आपका ध्यान इतने सारे पहलुओं की तरफ खींच लेता है कि यह तय करना बहुत मुश्किल हो जाता है कि 'असली बात' क्या है और सच क्या है।'

'समय' की बात और पुराने संस्कार (Amitabh Bachchan News)

अमिताभ ने अपने पोस्ट में 'समय' शब्द का जिक्र करते हुए लिखा कि समय हमेशा से एक भरोसे का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और यह सम्मानजनक यादें जगाता है। उन्होंने वर्तमान पीढ़ी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन्होंने अतीत को जिया है, वह इसे समझते हैं, लेकिन शायद आज के 'वर्तमान' में रहने वालों के लिए यह मायने नहीं रखता। वह नए आविष्कारों और निर्देशों में इतने लीन हैं कि पुराने मूल्यों को पीछे छोड़ रहे हैं।

क्या था समय रैना का वो विवादित जोक? (Samay Raina On Amitabh Bachchan)

बता दें कि समय रैना ने अपने कॉमेडी स्पेशल में अमिताभ बच्चन के 'पोलियो एड' का जिक्र करते हुए उनके बेटे अभिषेक बच्चन पर एक बेहद निजी और तीखा जोक मारा था। उन्होंने कहा था, "जब मैं केबीसी में गया था तब मेरे मन में ख्याल आ रहा था कि अमिताभ सर से पूछूं कि सर, आपने इतना पोलियो का एड किया, फिर भी अपने बेटे को पांव पर क्यों नहीं खड़ा कर पाए?" इस जोक के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना है कि कॉमेडी के नाम पर किसी के परिवार और करियर का इस तरह अपमान करना 'रोस्टिंग' नहीं, बल्कि 'बदतमीजी' है। अभिनेता एजाज खान ने तो समय रैना को सीधे तौर पर चेतावनी तक दे डाली थी।

अमिताभ बच्चन देते हैं हर सवाल का शांति से जवाब

वहीं, अब कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन ने भले ही सीधे तौर पर समय रैना का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके ब्लॉग की गहराई यह साफ इशारा करती है कि वह इंटरनेट पर चल रही इन बातों से वाकिफ हैं और उन्होंने अपनी गरिमा बरकरार रखते हुए इसे 'इंटरनेट का तूफान' करार दिया है।

Updated on:
11 Apr 2026 03:29 pm
Published on:
11 Apr 2026 03:20 pm