बॉलीवुड

तबेले में शूट हुआ था ये सुपरहिट गाना, फिल्म ने रचा था इतिहास

Bollywood Song: बॉलीवुड में जहां सुंदर-सुंदर जगह पर गाने शूट किए जाते हैं वहीं, एक गाना था जो तबेले में शूट होकर ब्लॉकबस्टर साबित हुआ था। वहीं, इस फिल्म का रीमेक भी बन चुका है।
2 min read
• •
Updated: 3 Oct 2025, 1:26 PM IST
Amitabh Bachchan Film Don Song ghai ke paan banaras wala Shoot in buffalo stable
अमिताभ बच्चन का फिल्म डॉन से एक सीन

Bollywood Song: 48 साल पहले आया वो गाना जो एक ब्लॉकबस्टर साबित हुआ। इस गाने को सुनकर आज भी लोग उतने ही खुश होते हैं जितने पहले हुए थे। इस गाने ने अमिताभ बच्चन को एक अलग ही पहचान दिलाई थी, लेकिन प्रोड्यूर्स के पास जगह न होने की वजह से और समय कम होने के कारण इसे भैंस के तबेले में शूट किया गया था और महज 3 घंटे में ही बिग बी ने इसे खत्म भी कर दिया था। हम बात कर रहे आइकॉनिक सॉन्ग 'घई के पान बनारस वाला' की। जी हां! फिल्म डॉन का ये गाना तबेले में शूट किया गया था।

फिल्म डॉन का ये गाना हुआ तबेले में शूट (Film Don Song Shoot in buffalo stable)

फिल्म डॉन साल 1977 में आई थी और इसके गाने को लेकर मेकर्स काफी परेशान हो गए थे, उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये गाना कहां शूट किया जाए। जब बात आगे बड़ी तो एक ने कहा कि ये भैया टाइप गाना है इसके लिए अब कहां और कैसे सेट बनाया जाए इतनी जल्दी ये सब नहीं हो पाएगा। तब फैसला किया गया कि एक पास में भैंस का तबेला है वहां शूट कर सकते हैं, वहीं अमिताभ बच्चन को खड़ा करते हैं और ये गाना पूरा करवाते हैं।

3 घंटे में शूट कर दिया था अमिताभ बच्चन ने पूरा गाना (Amitabh Bachchan Film Don)

मेकर्स ने जो सोचा था वही हुआ, अमिताभ बच्चन ने महज 3 घंटे के अंदर ही उस गाने को पूरा शूट करके खत्म कर दिया था, और उस गाने ने रिलीज के बाद इतिहास रच दिया। साथ ही उस गाने में असली किरदार भी थे, जो तबेले में काम करने वाले थे उन्होंने डांस किया था। अगर आपने भी ये गाना देखा होगा तो याद होगा उसमें एक मोटे पेट का आदमी अमिताभ बच्चन के साथ डांस करता है वह वही इंसान था। डायरेक्टर ने बताया कि क्योंकि वहां सब यूपी के लोग थे और उन्हें मालूम था कि कैसे एक महफिल में रंग जमाया जाता है।

फिल्म डॉन ने तोड़े थे रिकॉर्ड (Don film Broke Record)

फिल्म डॉन हिंदी सिनेमा की क्लासिक और कल्ट फिल्मों में से एक है। जब बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म आई तो कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी, लेकिन एक हफ्ते बाद ऐसी चली की इस फिल्म ने छप्पर फाड़ कमाई के साथ-साथ कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे। 

Updated on:
3 Oct 2025, 1:26 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मुमताज के दीवाने थे शाहरुख खान, अच्छे मार्क्स लाने पर पहली बार सिनेमा दिखाने ले गई थीं मां, पिता ने बदला था नानी का दिया नाम

BMC विज्ञापन विवाद पर दीया मिर्जा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- एयर क्वालिटी पर दे रही हूं ध्यान, फ्री में किया काम

‘दीया मिर्जा पहले अपने गिरेबान में झांकें’, BMC विज्ञापन विवाद पर भड़के BJP के श्रीकांत भारतीय, जानें क्यों मचा हंगामा?

संजय गुप्ता के निधन पर बच्चों ने क्यों किए थे मीडिया के सामने अश्लील इशारे? पत्नी अनुराधा ने किया कारण का खुलासा

शाहरुख खान के फैंस की दिखी दीवानियत! देर रात मन्नत पहुंचकर अभिनेता को दी जन्मदिन की बधाई