बॉलीवुड

बेटे अनंत की शादी में नीता अंबानी ने हाथ में रखी ये खास चीज, फैंस बोले- मां का प्यार

Anant- Radhika Wedding: अनंत और राधिका की शादी में एक चीज काफी स्पेशल रही। नीता अंबानी के हाथ में एक चीज दिखाई दी, जिसने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

2 min read
Jul 13, 2024
Anant Ambani Radhika Merchant Wedding

Anant- Radhika Wedding: बेटे की शादी में जो सबसे ज्यादा परेशान रहता है वह मां होती है। यह चीज अनंत अंबानी की शादी में भी दिखाई दी। नीता अंबानी बेटे की शादी में काफी खुश दिखाई दी। इस दौरान उन्होंने हाथ में एक चीज ले रखी थी। जिसे पहले तो फैंस समझे नहीं, पर बाद में जब लोगों को पता चला तो वह काफी खुश हुए। हर कोई इसे मां का प्यार बता रहा है।

अनंत- राधिका की शादी में नीता अंबानी ने निभाई खास रस्में (Anant Ambani- Radhika Merchant Wedding)

अनंत अंबानी ने जब कार से वेडिंग वेन्यू पर एंट्री ली तो नीता अंबानी ने हाथ में एक गणेश जी की प्रतिमा ले रखी थी। उसमें मूर्ति के अलावा स्वास्तिक और एक दीया भी रखा था। इसी को हाथ में लेकर नीता ने बेटे का स्वागत किया। उस गणेश प्रतिमा को 'रमन दिवो' कहते हैं। यह एक तरह की रस्म होती है, जो उन्होंने निभाई। इस रस्म के लिए कहा जाता है कि इससे दूल्हे को नजर नहीं लगती और शादी किसी भी विघ्न आए संपन्न होती है। यानी नीता ने बेटे अनंत को बुरी नजर से छुपाने के लिए और शादी को अच्छे से करने के लिए ये रस्म निभाई।

वहीं, बहन ईशा अंबानी के हाथ में एक कलश दिखा जिसे लूण कहते हैं। इस कलश में ऐसी चीजें डाली जाती हैं। जिससे इसे हिलाने पर झुनझुन जैसी आवाज आती है। कलश को दूल्हे के साथ चलते वक्स बहन उसे बीच-बीच में बजाती हैं। ऐसा करने से माना जाता है कि इसकी आवाज से हर नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

Published on:
13 Jul 2024 12:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर