बॉलीवुड

अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, देव शर्मा बने प्रभु राम तो रावण बने हैं रजनीश दुग्गल

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer Released: पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का भव्य ट्रेलर जारी कर दिया गया है। निर्देशक अभिषेक सिंह की यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में देव शर्मा श्री राम, अंजली अरोड़ा माता सीता और रजनीश दुग्गल रावण की मुख्य भूमिकाओं में हैं।
3 min read
• •
Updated: 17 Sep 2026, 2:28 PM IST
anjali arora mata sita film Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer release
फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा का ट्रेलर हुआ रिलीज (Photo Source- Youtube/‎⁨@DivoMusicHindi⁩)

Mahakavya Shri Ramayan Katha Trailer: रणबीर कपूर और साईं पल्लवी की फिल्म रामायण से पहले प्रभु श्री राम की अमर गाथा सिनेमाघरों में दिखाई देगी। गुरुवार को बहुप्रतीक्षित पौराणिक फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का आधिकारिक और भव्य ट्रेलर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम और माता सीता की अलौकिक व दिव्य यात्रा की एक मनमोहक झलक पेश करती है। जिसमें माता सीता का किरदार काच्चा बादाम गर्ल अंजलि अरोड़ा निभा रही हैं तो वहीं श्रीराम देव शर्मा बने हैं।

अंजलि अरोड़ा की 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' कब होगी रिलीज?

फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' को एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 सितंबर 2026 को भारत भर के सिनेमाघरों में हिंदी और छत्तीसगढ़ी भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।

अंजलि अरोड़ा की डेब्यू फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर में रामायण के कई भावुक और महत्वपूर्ण क्षणों को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है। इसमें श्री राम और माता सीता का अटूट प्रेम, वनवास की कठिनाइयां, सीता हरण का दर्द, हनुमान जी की अनन्य भक्ति और आखिर में धर्म व अधर्म के बीच का महासंग्राम दिखाया गया है।

सोशल मीडिया पर ट्रेलर देख लोगों ने किए कमेंट

फिल्म के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल रही है। कोई इसे रामायण कहकर शानदार बता रहा है तो कोई अंजलि अरोड़ा को माता सीता के रूप में देखकर नाराज हो रहा है। एक ने लिखा, "जिस ने भी इस मूवी को बनाने के बारे में सोचा होगा, उसका दिमाग सिर में से निकाल लेना चाहिए।" एक अन्य ने लिखा, "सीता पंचवटी में कचा बादाम पर नृत्य कर रही हैं।"

एक और ने लिखा, "आदिपुरुष को अपना ही एक रूप मिल गया।" एक और ने लिखा, "क्या डायरेक्टर को माता सीता के लिए कोई दूसरी एक्ट्रेस नहीं मिली?" एक अन्य ने लिखा, "ये तो आदिपुरुष का सस्ता वर्जन लग रहा है।" वहीं एक ने लिखा, "रामायण पर फिल्म बनी है अच्छी ही होगी।"

अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर पर रिएक्शन
अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर पर रिएक्शन

फिल्म में जहां अंजलि अरोड़ा ने माता सीता का किरदार निभाया है वहीं, अभिनेता देव शर्मा प्रभु श्री राम के दिव्य अवतार में नजर आएंगे। लंकापति रावण के शक्तिशाली किरदार में हॉरर फिल्म 1920 के फेम एक्टर रजनीश दुग्गल दिखेंगे। वहीं, शील वर्मा और निर्भय वधवा ने लक्ष्मण और हनुमान जी की भूमिका निभाई है।

अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर पर रिएक्शन
अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' के ट्रेलर पर रिएक्शन

कलाकारों और निर्देशक ने साझा किए अपने अनुभव

निर्देशक अभिषेक सिंह ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी फिल्म का मूल आधार 'कथा भाव', श्री राम का संयम और लक्ष्मण जी का कर्तव्य है। वहीं श्री राम की भूमिका निभा रहे देव शर्मा ने कहा था, "प्रभु राम का किरदार निभाना केवल अभिनय नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक अनुभव है। 'जय श्री राम' का उद्घोष ही आपके अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर देता है।"

माता सीता का किरदार निभा रहीं अंजली अरोड़ा ने कहा कि सीता जी की कोमलता के पीछे छिपा उनका अटूट संकल्प और गरिमा ही उनकी सबसे बड़ी ताकत थी, जिसे उन्होंने पर्दे पर उतारने की पूरी कोशिश की है। दूसरी तरफ, रावण बने रजनीश दुग्गल ने कहा, "रावण के पास ज्ञान था, लेकिन उसका 'अहंकार' ही उसके पतन का कारण बना। हम सबके भीतर एक रावण है, बस उसे पोषण नहीं देना चाहिए।"

Updated on:
17 Sep 2026, 2:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Hanuman Ansh OTT Release: 450 करोड़ की कमाई के बाद OTT पर रिलीज होगी ‘हनुमान अंश’, जानें कब और कहां देख सकेंगे फिल्म, इस हफ्ते आएंगी ये फिल्में और सीरीज

‘मर्दों को जन्नत में मिलती हैं 49 हूरें’, नसीरुद्दीन शाह ने उर्दू भाषा और सरकार की आलोचना करने को लेकर दिया बयान

कौन हैं ‘मितवा’ गाना गाने वाले शफकत अमानत अली? जो ब्लड कैंसर से लड़ रहे जिंदगी और मौत की जंग

‘मिर्जापुर’ के सेट पर इंटीमेट सीन पर निर्देशक का खुलासा, गुरमीत सिंह बोले- रिलीज से पहले भी दिखाए जाते हैं सीन

‘मुझे बुर्का पहनने से मना करने वाले तुम कौन हो?’, बुर्के और हिजाब पर शबाना आजमी ने दिया बड़ा बयान