बॉलीवुड

अनुराग डोभाल ने किया Suicide Attempt तो फूट-फूटकर रोईं ये फेमस एक्ट्रेस, बोलीं- मेरे साथ भी…

Anurag Dobhal Suicide Attempt: यूट्यूबर अनुराग डोभाल की सुसाइड के बाद हालत बेहद खराब है। जिसे लेकर उनके फैंस बेहद चिंतित है। ऐसे में बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस का दर्द छलक पड़ा है। वह अनुराग के लिए फूट-फूटकर रोई हैं।

2 min read
Mar 09, 2026
Anurag Dobhal suicide attempt bollywood this actress cry youtuber critical condition said we lived in the same house
अनुराग डोभाल ने किया सुसाइड अटेम्पट

Mannara Chopra On Anurag Dobhal: सोशल मीडिया पर इन दिनों अनुराग डोभाल बेहद चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अपने परिवार पर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि जब से उन्होंने इंटरकास्ट मैरिज की है उनके मम्मी-पापा और भाई ने उन्हें मानसिक तौर पर टॉर्चर किया है। जिसके बाद उन्होंने शनिवार शाम को सुसाइड करने की कोशिश की। अब वह हॉस्पिटल में हैं। ऐसे में अनुराग की खास दोस्त रहीं एक्ट्रेस मन्नारा चोपड़ा ने एक पोस्ट शेयर किया है। जिसमें वह बेहद रो रही हैं।

मन्नारा चोपड़ा ने अनुराग डोभाल के लिए किया पोस्ट (Mannara Chopra On Anurag Dobhal)

मन्नारा चोपड़ा ने अनुराग के हॉस्पिटल में भर्ती होने के बाद एक वीडियो शेयर किया। जिसमें भावुक होकर एक्ट्रेस ने कहा, "मैंने और अनुराग ने घर के अंदर काफी समय गुजारा है। हम दोनों बिग बॉस 17 में साथ थे। इंसानियत के नाते तो कनेक्शन बन जाता है। मैं जानती हूं रोने से कुछ नहीं होता, लेकिन उसके लिए मेरी पर्सनल फीलिंग्स बाहर आ रही है। क्योंकि जो अनुराग के साथ हुआ है वह मेरे साथ पिछले 1 से 2 सालों में हुआ है।

जिस वजह से हमारी चीजें मिक्स हो रही हैं। मैं चाहती हूं कि उसके माता-पिता उसकी बात सुनें और उसे समझे। क्योंकि मैं जानती हूं कि वह उनसे बेहद प्यार करता है। वह उनके लिए बिग बॉस में भी लड़ा था कि मुझे उनसे बात कराओ, मेरी बहन से मेरी बात कराओ। मैं चाहती हूं कि उसके पैरेंट्स उसे सपोर्ट करें।"

मन्नारा ने अनुराग के माता-पिता से की रिक्वेस्ट (Mannara Chopra Emotional after Anurag Dobhal Suicide Attempt)

मन्नारा ने आगे कहा, ठमैं जानती हूं कि पैसा महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अगर आपके चाहने वाले और आपका परिवार ही आपके साथ नहीं होगा तो उन पैसों का आप क्या करोगे? आप कुछ नहीं कर सकता और मैं अनुराग को यही कहना चाहती हूं कि अनुराग हर किसी की जिंदगी में दिक्कते हैं। ऐसा कोई इंसान नहीं है जिसे परेशानियां न हो। सोशल मीडिया पर बस सबको खुशी वाली चीजे दिखाते हैं। अपना दुख और दर्द नहीं दिखाते। अनुराग को काफी चोट आई है। उसकी हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है। चलना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इतनी छोटी उम्र में उसके साथ जो हुआ वह काफी खराब हैं। मैं चाहती हूं कि आप उठो और जल्दी ठीक हो जाओ।"

अनुराग डोभाल ने किया था सुसाइड अटेम्प्ट (Anurag Dobhal Suicide Attempt)

बता दें, अनुराग डोभाल को उनके फैंस UK07 राइडर के नाम से जानते हैं और उन्होंने अपने परिवार से परेशान होकर ही सुसाइड अटेम्प्ट किया था। वह मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार से चल रहे थे और इंस्टाग्राम पर लाइव थे और कह रहे थे कि यह उनका आखिरी वीडियो है और अब चलते हैं अंतिम सफर पर और ऐसा कहते ही उन्होंने कार की रफ्तार तेज कर ली। कार आगे जाकर डिवाइडर से टकरा गई। यह पूरा मंजर इंस्टाग्राम पर लाइव चल रहे वीडियो में रिकॉर्ड हो गया। जिसे देखकर लाखों फैंस सन्न रह गए। बाद में उन्हें हॉस्पिटल लेकर जाया गया। इसी को लेकर मन्नारा चोपड़ा का दर्द छलक पड़ा है।

Published on:
09 Mar 2026 10:02 am