बॉलीवुड

पीएम मोदी और धोनी ने तो नहीं पूरा किया विराट का चैलेंज, अनुष्का ने किया एक्सेप्ट

अनुष्का ने चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है

2 min read
May 24, 2018
Virat kohli and Anushka

क्रिकेटर विराट कोहली के एक चैलेंज को उनकी पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने स्वीकार कर लिया है। दरअसल विराट कोहली ने फिटनेस चैलेंज दिया था। अनुष्का ने इस चैलेंज को एक्सेप्ट करते हुए अपने ट्विटर हैंडल से एक वीडियो ट्वीट किया है। इस वीडियो में अनुष्का कहती नजर आ रही हैं कि- हे बेब्स, मैं तुम्हारा फिटनेस चैलेंस एक्सेप्ट करती हूं और अब मैं दिखाने जा रही हूं अपना पसंदीदा वर्कआउट।

अनुष्का ने दिया वरुण धवन और दीपिका को चैलेंज:

ये भी पढ़ें

इस अभिनेता से डरे सलमान और आमिर! 29 जून को होगा धमाका

अनुष्का ने तो विराट का यह चैलेंज स्वीकार कर उसे पूरा भी कर दिया। साथ ही उन्होंने अब यह चैलेंज अभिनेता वरुण धवन और स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को दिया है।

पीएम मोदी, धोनी और अनुष्का को दिया था चैलेंज:
दरअसल विराट कोहली ने केन्द्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड का फिटनेस चैलेंज स्वीकार करते एक वीडियो ट्वीट किया था। इस वीडियो के साथ विराट ने लिखा, 'मैंने राज्यवर्धन सर का फिटनेस चैलेंज स्वीकार किया है और अब मैं अपनी पत्नी अनुष्का, हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और धोनी भाई को चैलेंज करना चाहूंगा।'

राज्यवर्धन सिंह ने दिया था चैलेंज:
दरअसल इन सबकी शुरुआत केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड ने की थी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर एक वर्कआउट वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो के साथ उन्होंने फिटनेस चैलेंज दिया था। इस चैलेंज के तहत काम करते हुए फिट रहने के लिए सामने वाले को चैलेंज करना होता है। जो इस चैलेंज को एक्सेप्ट करता है, उसे चैलेंज पूरा करने के बाद किसी और को भी यह चैलेंज देना होता है।

क्रिकेटर एबी डिविलियर्स के सन्यास पर बोली अनुष्का:

दक्षिण अफ्रीका के स्टार क्रिकेटर एबी डिविलियर्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। एबीडी के इस फैसले से क्रिकेट जगत के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी हैरान हैं। वहीं अनुष्का शर्मा ने इस बारे में ट्वीट कर लिखा, 'जिंदगी में हम खुद के लिए क्या हासिल करते हैं, उससे ज्यादा खास होता है दूसरों की जिंदगी पर पॉजिटिव प्रभाव छोड़ना। तुमने दोनों चीजों को आकर्षक और ईमानदारी से किया। तुमको और डेनियल को आगे की खुशहाल जिंदगी के लिए शुभकामनाएं।'

ये भी पढ़ें

विराट ने स्पाइडर प्लैंक से दिखाया ‘दम’ तो बोले पीएम मोदी, ‘जल्द दिखाऊंगा अपना वीडियो’
Published on:
24 May 2018 03:00 pm
Also Read
View All