2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस अभिनेता से डरे सलमान और आमिर! 29 जून को होगा धमाका

मैं नहीं चाहता था कि मैं रोज सोचते हुए लौटूं कि ये तो मेरी लाइन्स हो सकती थीं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 24 May 2018, 2:02 PM IST

salman khan and Aamir khan

salman khan and Aamir khan

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर का कॅरियर पिछले कुछ समय से सही नहीं चल रहा था। उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो गईं। लेकिन अब लगता है कि फिल्म 'संजू' उनके जीवन के लिए टर्निंग प्वाइंट साबित हो सकती है। इस फिल्म को लेकर वह सुर्खियों में हैं। बता दें कि फिल्म 'संजू' अभिनेता संजय दत्त के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है। फिल्म का टीजर रिलीज होते ही वायरल हो गया। इस वीडियो के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर काफी उत्सुकता पैदा हो गई है। वहीं इस फिल्म में आमिर खान को भी राजकुमार हिरानी ने एक रोल आॅफर किया था लेकिन आमिर ने यह रोल करने से इंकार कर दिया।

इसलिए कर दिया मना:
राजकुमार हिरानी ने बताया था उन्होंने फिल्म संजू में आमिर को संजय दत्त के पिता सुनिल दत्त के किरदार वाला रोल आॅफर किया था लेकिन आमिर ने दंगल की शूटिंग शुरू कर दी। वजह सिर्फ यही नहीं है बल्कि असली वजह कुछ और है।

यह है असली वजह:

आमिर ने खुद इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने संजय दत्त की बायोपिक के लिए क्यों मना किया। एक साक्षात्कार में आमिर ने बताया, 'मुझे दत्त बायोपिक की कहानी बहुत पसंद आई थी। राजू ने मुझे रोल भी ऑफर किया था दत्त साहब का जो कि बहुत ही अच्छे से लिखा गया किरदार है। ये वाकई एक पिता और बेटे के रिश्ते की गहराइयों को फिल्म में अच्छे से दिखाएगा। लेकिन मुझे फिल्म में संजय दत्त का किरदार निभाना था और वो मुझे मिलता नहीं क्योंकि वो पहले से ही रणबीर कर रहा था। इसलिए मैंने राजू को ये रोल करने से मना कर दिया क्योंकि मैं नहीं चाहता था कि मैं रोज शूटिंग से किसी और की लाइन्स के बारे में सोचते हुए लौटूं कि ये तो मेरी लाइन्स हो सकती थीं। आमिर के इस बयान को देखकर तो ऐसा लग रहा है कि आमिर को रणबीर से डर लग रहा है।

पीके के लिए पहली पसंद थे रणबीर:
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'पीके' के लिए पहली पसंद रणबीर कपूर ही थे लेकिन उन्हें फिल्म में कैमियो रोल मिला। गौरतलब है कि आमिर खान और राजुकमार हिरानी पक्के दोस्त हैं। एक बार राजकुमार हिरानी ने कहा था कि आमिर खान और उनकी ट्यूनिंग बहुत ही ज़बरदस्त है। वह जब भी कुछ लिखते हैं तो सबसे पहले उन्हीं के पास जाते हैं।

किशोर कुमार की बायोपिक में रणबीर:

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेता और महान गायक किशोर कुमार की बायोपिक में भी रणबीर कपूर काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में भी आमिर खान की दिलचस्पी थी।

सलमान रेस 3 के बाद होगा संजू का धमाका:
वहीं बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान भी रणबीर कपूर से डरे हुए हैं। इसकी वजह है कि सलमान की आगामी फिल्म रेस 3 की रिलीज के 15 दिनों बाद ही 29 जून को संजू का बॉक्स आॅफिस पर धमाका होगा। इससे सलमान की रेस 3 के बॉक्स आॅफिस कलेक्शन पर असर पड़ सकता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन