
बॅालीवुड की जानी मानी एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा काफी समय से अपने प्रोडक्शन की फिल्म परी पर काम कर रही थी। और अब ये फिल्म पूरी तरह तैयार है। लेकिन कहा जा रहा है कि पद्मावती और पैडमैन जैसी बड़ी फिल्मों के चलते परी की रिलीजिंग डेट को बदल दिया गया है। पहले ये फिल्म 9 फरवरी को रिलीज होने वाली थी लेकिन हाल में अनुष्का ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म का मार्च में होली के वक्त रिलीजिंग की घोषणा कर दी है।
इतना ही नहीं अनुष्का ने लोगों का दिल ना तोड़ते हुए इस फिल्म का टीजर भी अपलोड किया है। हांलाकि उस टीजर में ज्यादा कुछ नहीं बल्कि परी फिल्म में अनुष्का का किरदार दिखाई दे रहा है। पर जिस हालत में अनुष्का टीजर में दिखाई दे रही हैं वे काफी डरावना है। देखने से बिलकुल भी नहीं लगता कि ये फिल्म किसी परी की कहानी है। ऐसा लगता है कि फिल्म एक एसी महिला की आप बीती है जिसने अपनी जिंदगी में कुछ बहुत बुरा देखा और महसूस किया है।
अगर अनुष्का के करियर की बात करें तो बता दें परी के अलावा वे जल्द ही आनंद एल राय की फिल्म जीरो में दिखाई देने वाली है।ये फिल्म एक बोने की कहानी है। इस फिल्म में वे शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। बता दें हाल में इस फिल्म का भी टीजर लॅान्च किया गया था जिसको लोगों ने काफी पसंद किया।
हांलाकि टीजर में कही भी कैटरीना और अनुष्का दिखाई नहीं दिए। और इस फिल्म के लिए अभी तक दोनों का लुक सामने भी नहीं आया है, लेकिन देखकर लगता है कि इस बार शाहरुख की ये फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर जरुर धमाल मचाएगी।