18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छुट्टियां हुई खत्म लेकिन शाहरुख नहीं जाना चाहते बच्चों से दूर..कुछ ऐसे किया अपना दर्द बयां…

शाहरुख खान अपनी बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। उन तस्वीरों को उन्होंने जिस अंदाज में पोस्ट किया वे काफी इमोश्नल था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 9 Jan 2018, 10:46 AM IST

shahrukh khan

shahrukh khan

बॅालीवुड के किंग खान दुनिया के लिए भले ही सुपरस्टार चार्मिंग शाहरुख हो लेकिन अपने घर के जिम्मेदार पिता और पति का रोल अदा करते हैं। शाहरुख हमेशा इंटरव्यूज में कहते हैं कि वे अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकते हैं। खेर ये प्यार देखा भी जा सकता है।

बता दें हाल में शाहरुख खान ने अपनी बेटी सुहाना खान और बेटे आर्यन खान के साथ कुछ तस्वीरें साझा की। उन तस्वीरों को उन्होंने जिस अंदाज में पोस्ट किया वे काफी इमोश्नल था।


शाहरुख ने तस्वीर पर लिखा की,”Holidays as they say should really be given a speeding ticket...hate dropping my kids to the airport....when holidays end...”


यानि...”छुट्टियों को एक स्पाडिंग टिकेट देना चाहिए...बहुत बुरा लगता है जब बच्चों को एयरपोर्ट छोड़ने जाता हूं...जब छुट्टियां खत्म हो जाती हैं।”

इस पोस्ट में एक पिता का अफसोस साफ तौर पर देखा जा सकता है।बता दें शाहरुख खान हमेशा से ही अपने परिवार को लेकर काफी भावुक रहे हैं। वे अक्सर टीवी इंटरव्यूज के दौरान कहते हैं की वे अपने परिवार को महफूज रखना चाहते हैं। वे अपने काम के बाद अपने बच्चों के साथ स्पैशल टाइम स्पैंट करते हैं। यहां तक की सुनने में आया था की वे अपने शूट्स खत्म करने के बाद उनकी बेटी सुहाना और बेटे आर्यन को पढ़ाते हैं।


अगर शाहरुख खान के करियर की बात की जाए तो बता दें इन दिनों वे निर्देशक आनंद एल. राय की फिल्म में बिजी हैं। इस फिल्म में शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे।फिल्म का नाम है जीरो। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ मुख्य किरदार निभाती दिखाई देंगी। हाल में इस फिल्म का टीजर लॅान्च किया गया। जिसे काफी सराहा गया, उम्मीद करते हैं कि इस बार शाहरुख की किस्मत रंग लाए और फिल्म बॅाक्स ऑफिस पर कामयाबी हांसिल करे।