सुनने में आया है की जिस वक्त ये हादसा हुआ परी की शूटिंग कोरोलबेरिया इलाके के आउटडोर में हो रही थी। पूरी खबर के बारे में अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश शर्मा ने बताया। उन्होंने खबर दी की उस दिन प्रोडक्शन टीम ने लाइटिंग डिपार्टमेंट को कुछ लाइट एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट करने को कहा था, तभी यूपी के रहने वाले शाहबे आलम ने बिजली का तार नंगे हाथों से छू लिया जिसकी वजह से उन्हें बिजली का झटका लग गया। जैसे ही वहा काम कर रहे मजदूरों ने उन्हें देखा उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसी वक्त उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।