माड़ा थाना अंतर्गत मकरोहर गांव निवासी एक महिला बीती रात जहरीला पदार्थ निगलकर बेहोश हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखकर तुरंत नेहरू चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। नेहरू अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।