बॉलीवुड

अरिजीत के संन्यास के 5 दिन बाद रिलीज हुआ उनका ये गाना, आवाज सुनकर फैंस हुए इमोशनल

Arijit Singh New Song: संन्यास के बाद अरिजीत सिंह का पहला गाना सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। उनके फैंस उनकी आवाज सुनकर इमोशनल हो रहे हैं और मिस यू, मास्टरपीस जैसे कमेंट कर रहे हैं।

2 min read
Feb 02, 2026
अरिजीत सिंह का संन्यास के बाद गाना हुआ रिलीज

Arijit Singh New Song: पूरा बॉलीवुड उस समय हैरान रह गया था जब सबके चहेते और इंडस्ट्री में अपनी आवाज का जादू चलाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास लेने की घोषणा की थी। लाखों दिलों का दिल उस दिन टूट गया था, लोग इमोशनल हो गए थे। सोशल मीडिया से लेकर फिल्मी सितारों ने भी अरिजीत के इस फैसले पर अपना-अपना रिएक्शन दिया था। ऐसे में अब अरिजीत के सन्यास के 5 दिन बाद उनका नया गाना रिलीज हो गया है, जिसे सुनकर फैंस भावुक हो रहे हैं और कमेंट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

मुझे पता है अरिजीत ने क्यों छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग… अरिजीत सिंह के इंडस्ट्री छोड़ने पर पलाश सेन का बयान हुआ वायरल

अरिजीत का संन्यास के बाद गाना हुआ रिलीज (Arijit Singh New Song)

अरिजीत का ये गाना शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म ओ रोमियो का है। इस गाने को संगीत की दुनिया के दो दिग्गजों ने गाया है। 'इश्क का फीवर' को विशाल भारद्वाज ने कंपोज किया है और इसके बोल गीतकार गुलजार ने लिखे हैं। टी-सीरीज द्वारा पेश किया गया यह गाना सादगी और गहरे प्यार को दिखाता है। गाने की शुरुआत काफी जोशीली है, लेकिन धीरे-धीरे यह एक दर्द भरी और बेहद शानदार धुन में तब्दील हो जाता है। शाहिद और तृप्ति की फ्रेश केमिस्ट्री ने इस गाने के विजुअल्स में चार चांद लगा दिए हैं।

फैंस हो रहे अरिजीत की आवाज सुनकर इमोशनल (Arijit Singh O’Romeo Song Ishq Ka Fever Out)

जैसे ही यह गाना यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर आया, कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस अरिजीत से अपना फैसला वापस लेने की गुहार लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "अरिजीत सिंह मास्टरपीस हैं, आप कभी रिटायर नहीं हो सकते।" दूसरे ने भावुक होते हुए कहा, "अरिजीत को बॉलीवुड की जरूरत नहीं, बल्कि बॉलीवुड को अरिजीत की जरूरत है। हम आपकी आवाज को हमेशा मिस करेंगे।" कई फैंस ने उनकी आवाज को 'नेक्स्ट लेवल' बताते हुए उन्हें प्लेबैक का असली किंग करार दिया।

क्यों छोड़ रहे हैं प्लेबैक सिंगिंग?

बता दें कि अरिजीत सिंह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपने संन्यास की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने लिखा था कि वह अब नए साल से एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया काम नहीं लेंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया था कि जिन गानों के लिए वह पहले ही कमिटमेंट कर चुके हैं, उन्हें जरूर पूरा करेंगे। 'इश्क का फीवर' उन्हीं कमिटमेंट्स का हिस्सा है।

13 फरवरी को रिलीज होगी 'ओ रोमियो' (O’Romeo Release Date)

साजिद नाडियाडवाला और विशाल भारद्वाज की ये फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन्स ऑफ मुंबई' पर आधारित है। फिल्म में शाहिद और तृप्ति के अलावा नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया और विक्रांत मैसी जैसे दिग्गज कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म वैलेंटाइन डे के मौके पर यानी 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस अब इस फिल्म के साथ-साथ अरिजीत के बचे हुए अन्य गानों का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें

अरिजीत सिंह के साथ हुई जबरदस्ती, ‘बॉर्डर 2’ के गाने को लेकर मचा बवाल, भूषण कुमार का फूटा गुस्सा

Also Read
View All

अगली खबर