बॉलीवुड

OMG: अर्जुन को मिली इस फैमिली मेंबर से धमकी,कहा- जल्द ही…

अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसकी इन दिनों काफी चर्चा चल रही है।
2 min read
• •
Updated: 29 Jun 2018, 7:10 PM IST
ARJUN KAPOOR
ARJUN KAPOOR

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अपने बिदांस एट्टीट्यूड के लिए जाने जाते हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।फिल्म जगत के इस इश्कजादे ने हाल ही में अपना 33वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। साथ ही वह आइफा में भी लाइम लाइट में रहे। एक्टर ने अवार्ड सेरेमनी में अपनी परफॉर्मेंस से धमाका मचाया था। अर्जुन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है जिसकी इन दिनों काफी चर्चा चल रही है।

दरअसल अर्जुन के 33वां बर्थडे मनाने के बाद उनकी दादी निर्मल कपूर ने उनसे एक फरमाइश की है। दादी ने फरमाइश की है कि अर्जुन जल्द शादी कर लें। इस फरमाइश की फोटो खुद अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। अभिनेता ने इस पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, 'जब आपकी दादी का दिया गया उपहार एक रिक्वेस्ट हो, धमकी हो, उसमें रिश्वत की पेशकश हो और साथ ही उसमें आदेश भी हो।'

बता दें, जैसे ही अर्जुन ने यह पोस्ट शेयर किया उनके फैंस भी काफी एक्टिव हो गए और दादी की सपोर्ट में आ गए और अर्जुन को जल्दी शादी करने की सलाह देने लगे। बता दें, हाल ही में अर्जुन की सिस्टर और अभिनेत्री सोनम कपूर शादी की बंधन में बंधी हैं, इसलिए परिवार में शादी के लिए मोस्ट एलिजबल बैचलर वही बचे हुए हैं।

अर्जुन की अपकमिंग फिल्मों की बात करे तो इन दिनो वह 'नमस्ते इंग्लैंड' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा हैं।इसके साथ ही वह जल्द ही फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह एक पीरियड फिल्म है। फिल्म में अर्जुन के आलावा संजय दत्त और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक आशुतोष गोवारिकर हैं।

Published on:
Also Read
View All
गलवान घाटी की जंग के हीरो कर्नल संतोष बाबू के दमदार अंदाज में नजर आए सलमान खान

“गांधी परिवार में एक रहस्यमयी विदेशी नागरिक का आना…”, सोनिया गांधी को लेकर कंगना रनौत का सनसनीखेज आरोप

बिल्डिंग में लगी आग से बाल-बाल बचा दिव्यांका त्रिपाठी का परिवार, सिक्योरिटी गार्ड की मौत पर एक्ट्रेस ने लिखा इमोशनल नोट

कियारा-सिद्धार्थ की शादी में करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से क्यों उतारा? ‘कॉफी विद करण’ के प्रोमो में सुनाया मजेदार किस्सा

‘कॉफी विद करण 9’ में साथ दिखेंगे सिद्धार्थ-कियारा, बेडरूम में रोल-प्ले के सवाल पर एक्टर ने दिया मजेदार जवाब