ज्यादातर दर्शकों ने फिल्म को काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। रणबीर कपूर की एक्टिंग से लेकर राजकुमार हिरानी के निर्देशन की जमकर सरहाना हो रही है। फिल्म में परेश रावल और विकी कौशल ने भी जबरदस्त अभिनय किया है। लोगों का मानना है कि इस फिल्म से रणबीर बॉलीवुड के बेस्ट एक्टरों में अपना स्थान और पक्का कर लेंगे। माना जा रहा है कि फिल्म पहले वीकेंड में ही करीब १०० करोड़ के आंकड़े को भी पार कर जाएगी। बता दें, यह फिल्म ५००० स्क्रीन्स पर रिलीज हुई है। फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा, परेश रावल मनीषा कोईराला, विकी कौशल, अनुष्का शर्मा, जिम सार्ब और दीया मिर्जा अहम किरदार में है।