बॉलीवुड

शिल्पा को छोड़ अर्शी पर आया सलमान का दिल, अर्शी ने दिया यह सबूत

सभी को पता है कि जिस पर सलमान का दिल आ जाता है, उसके बॉलीवुड में व्यारे न्यारे हो जाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 20 Jan 2018, 4:11 PM IST
Salman and Arshi
Salman and Arshi

बिग बॉस में अपनी कातिल अदाओं से सबको दीवाना बनाने वाली अर्शी खान पर अब सलमान का दिल भी आ गया है। बता दें कि सलमान खान बिग बॉस में अर्शी खान को कई बार सपोर्ट करते थे अब वे शो के बाहर भी अर्शी को सपोर्ट कर रहे हैं। अर्शी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल बिग बॉस के बाद अब बॉलीवुड में अर्शी खान की एंट्री होने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अर्शी ने दी है। अर्शी खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर के माध्यम से इस बात की जानकारी दी कि वह जल्द ही बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है।

अर्शी की बॉलीवुड में एंट्री और किसी ने नहीं बल्कि सलमान खान ने ही कराई है। अर्शी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा,'एक बड़ी फिल्म के लिए साइन किया है, जिसमें प्रभास भी नजर आने वाले हैं। थैंक्यू सलमान खान, थैंक्यू कलर्स टीवी। 'मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अर्शी खान बाहुबली के हीरो प्रभास के साथ नजर आ सकती हैं। वैसे यह तो सभी को पता है कि जिस पर सलमान का दिल आ जाता है, उसके बॉलीवुड में व्यारे न्यारे हो जाते हैं। सलमान ने बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियों को ब्रेक दिलाया है।

बता दें कि अर्शी खान बिग बॉस को लेकर भी काफी विवादों में रही। शो में अर्शी खान, शिल्पा शिंदे के साथ लड़ाई करती हुई नजर आ चुकी है। अर्शी सिर्फ शिल्पा से ही नहीं बल्कि शो के ज्यादातर कंटेस्टेंट्स से लड़ते हुए नजर आ चुकी हैं। बता दें कि बिग बॉस मेंं भी अर्शी कई बार बॉलीवुड में काम करने की इच्छा जाहिर कर चुकी थी। बॉलीवुड के साथ ही अर्शी को टीवी के एक अन्य रिएलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन के लिए अप्रोच किया गया है। फिलहाल इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

Published on: