5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फिल्मफेयर की नॉमिनेशन लिस्ट अनाउंस, इनमें से कौन होगा बेस्ट एक्टर

फिल्मफेयर की नॉमिनेशन लिस्ट जारी होते ही बवाल मच गया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 20 Jan 2018, 1:19 PM IST

Filmfare

Filmfare

फिल्मफेयर ने क्रिटिक्स च्वॉइस की नॉमिनेशन लिस्ट जारी कर दी है। बता दें पहले फिल्मफेयर की नॉमिनेशन लिस्ट जारी होते ही बवाल मच गया था। दरअसल बेस्ट एक्टर की लिस्ट से राजकुमार राव का नाम गायब था। गौरतलब है कि राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन को दुनियाभर में सराहा गया और कई अवार्ड्स की भरमार हो चुकी है। इसके बावजूद जब फिल्मफेयर की लिस्ट से राजकुमार का नाम गायब था तो हर तरफ हल्ला सा मच गया था। साथ ही राजकुमार को जी सिने अवार्ड्स में भी इग्नोर किया गया और उन्हें इस इवेंट में एक अवॉर्ड दिया गया। राजकुमार राव ने यह अवॉर्ड लेते हुए कहा था कि यह शायद न्यूटन के लिए मिला है। अब फिल्मफेयर ने अपनी गलती सुधारते हुए क्रिटिक्स च्वॉइस में राजकुमार राव को स्थान दिया है। इस लिस्ट में हमेशा की तरह पॉपुलर फिल्मों को ज़्यादा तरजीह दी है। बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल में चार एक्टर का नाम शामिल है। फिल्म न्यूटन और टैप्ड के एक्टर राजकुमार राव, जग्गा जासूस के लिए रणबीर कपूर , डेथ इन द गंज से विक्रांत जैसी और फिल्म हिंदी मीडियम के एक्टर इरफान खान का नाम बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स मेल के लिए शामिल है। वहीं बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स फीमेल के लिए पांच एक्ट्रेस को नॉमिनेट किया गया है। फिल्म रंगून की एक्ट्रेस कंगना रनौत , मॉम से श्रीदेवी , तुम्हारी सुलु से विद्या बालन , सीक्रेट सुपरस्टार से जायरा वसीम और अनारकली ऑफ आरा से स्वरा भास्कर बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स फीमेल के लिए नॉमिनेट हैं।
यहां देखिए लिस्ट

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (Male)
रणबीर कपूर - जग्गा जासूस
राजकुमार राव - न्यूटन
विक्रांत मैसी - डेथ इन द गंज
इरफान खान - हिंदी मीडियम
राजकुमार राव - ट्रैप्ड

बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (Female)
कंगना रनौत - रंगून
श्रीदेवी - मॉम
विद्या बालन - तुम्हारी सुलु
ज़ायरा वसीम - सीक्रेट सुपरस्टार
स्वरा भास्कर - अनारकली ऑफ आरा

बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स

डेथ इन द गंज

लिपस्टिक अंडर माय बुरखा

मुक्ति भवन

न्यूटन

ट्रैप्ड

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन