बॉलीवुड

‘जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं, वो ले रहे हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर भतीजी आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी

Arti Singh on Govinda-Sunita Ahuja Divorce Row: गोविंदा की भतीजी आरती सिंह ने सुनीता आहूजा के तलाक की अर्जी फाइल करने और वापस लेने पर खुलकर अपनी बात राखी है और कहा है फुटेज लेने वाले लोग अपना मतलब साध रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वो परिवार की सदस्य हैं।
2 min read
Aug 21, 2026
Arti Singh on Govinda-Sunita Ahuja
गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी। (फोटो सोर्स: instagram- vmj_bollywood, artisingh5 and officialsunitaahuja)

Arti Singh on Govinda Sunita Ahuja Divorce: बीते बुधवार को, सुनीता आहूजा को उनके बेटे यशवर्धन आहूजा और उनके वकील के साथ एक फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया। इसके बाद से कपल की पर्सनल लाइफ में लोगों की दिलचस्पी और बढ़ गईं और तलाक की अटकलें तेज होने लगीं। इन अटकलों के बीच गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने कन्फर्म किया कि सुनीता ने एक्टर के खिलाफ फाइल की गई तलाक की अर्जी वापस ले ली है। अब, आरती सिंह ने बढ़ते फैमिली मैटर पर रिएक्ट किया है। आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक एक्टर गोविंदा और सुनीता आहूजा के भतीजे और भतीजी हैं। आरती ने गोविंदा और सुनीता के बारे में क्या कहा?

हाल ही में पैपराजी से बातचीत के दौरान, एक्ट्रेस ने इस मामले पर ज्यादा कुछ कहने से मना कर दिया और कहा, “मैंने जैसा पहले भी कहा, मैं अपने से बड़ों के बीच में नहीं बोलती।” इसके आगे उन्होंने कहा, “यह उनका मैटर है, जो लोग फुटेज लेना चाहते हैं वो अच्छा वाला ले रहे हैं। मैं उनमें से नहीं हूं क्योंकि मैं फैमिली मेंबर हूं।”

गोविंदा के मैनेजर ने सुनीता आहूजा पर साधा निशाना

इस बीच, NDTV के साथ एक इंटरव्यू में, गोविंदा के मैनेजर ने कहा कि सुनीता का डिवोर्स अर्जी वापस लेने का फैसला एक अच्छी बात थी, लेकिन उन्होंने सवाल किया कि इस मामले को शुरू में ही क्यों बढ़ने दिया गया। उन्होंने कहा कि कपल के बीच के मतभेद लगभग डेढ़ से दो साल तक मीडिया में चलते रहे, जिससे उनकी रेप्युटेशन को बेवजह नुकसान हुआ। उन्होंने कहा कि रिश्तों में अनबन होना आम बात है, लेकिन एक बार जब कोई झगड़ा कोर्ट पहुंच जाता है, तो यह पब्लिक हो जाता है, उन्हें लगा कि इस मामले में इससे बचा जा सकता था।

आगे उन्होंने सुनीता से सवाल किया कि उन्होंने डिवोर्स के लिए अर्जी क्यों दी और बाद में अर्जी वापस क्यों ले ली, उन्होंने कहा, "जरूरत नहीं थी" जाने की। घर की बातें घर में रह के, बैठ के बातें करके, बहुत सब चीजें होती हैं। आज वापस लेना था, तो क्या था क्यों? जब वापस लेना है था तो फिर ये तमाशा क्यों किया?

गोविंदा-सुनीता आहूजा विवाद

सुनीता आहूजा ने हाल ही में गोविंदा को कोमल रानी स्वर्णकार का 'शुगर डैडी' कहा, जब दोनों को एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। उनके सार्वजनिक रूप से साथ दिखने पर रिएक्शन देते हुए उन्होंने कहा, "पहले फिल्म तो बननी चाहिए। प्रमोशन फिल्म बनने के बाद होते हैं। लेकिन बिना प्रमोशन के, अब मैं क्या कह सकती हूं? वह अपनी बेटी की उम्र की लड़की के साथ घूम रहे हैं; उन्हें शर्म आनी चाहिए। उनका कोई स्टैंडर्ड होना चाहिए।" "तुम्हारे शुगर डैडी इतने अमीर हैं, कम से कम ठीक से तो कपड़े पहनो। हमें देखो, हम कितने स्टाइलिश कपड़े पहने हुए हैं। बहुत बुरा हाल है, उसका दिमाग खराब हो गया है।"

गोविंदा ने भी दिया जवाब

गोविंदा ने सुनीता की बातों का जवाब दिया और उनसे अपनी हद में रहने को कहा। उन्होंने कहा, "हर कोई तुम्हारे पीछे के ग्रुप और गैंग के बारे में जानता है, और वे जल्द ही सबके सामने आ जाएंगे। हो सकता है कि भविष्य में तुम्हें मेरी जरूरत पड़े, इसलिए प्लीज ऐसे बयान देना और मुझे नीचा दिखाने के लिए यह पॉडकास्ट चलाना बंद करो। प्लीज अपनी हद में रहो।"

इतना ही नहीं गोविंदा ने सुनीता आहूजा को गालियां न देने की सलाह भी दी और कहा कि जैसा आप बर्ताव करेंगे, वैसा ही आपके साथ भी हो सकता है।

Also Read
View All
फिल्मों में वापसी पर हेमा मालिनी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं इसके बारे में नहीं सोचती’, धर्मेंद्र की फैमिली से अनबन पर भी की बात

‘गर्भपात कराने पर बाबा से खूब झगड़ा हुआ’, सौतेली मां मीना कुमारी पर बोले कमाल अमरोही के बेटे, छोटी अम्मी ने कुर्ता फाड़ दिया

‘मैं अकेले बहुत खुश हूं, लेकिन साथ घूमने वाला कोई हो’, सोहेल खान की एक्स-वाइफ सीमा सजदेह ने प्यार और रिश्ते पर कही दिल की बात

मैं देशद्रोही नहीं हूं, दुनिया मुझे गद्दार समझती है- एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती का छलका दर्द

‘गोविंदा को नीले ड्रम में डाल सकती थीं सुनीता जी’, ‘चीची’ भैया के तलाक विवाद पर बोलीं राखी सावंत