बॉलीवुड

आर्य बब्बर ने प्रतीक और अपने परिवार के झगड़ों पर उतारा गुस्सा, स्मिता पाटिल के लिए भी कही बड़ी बात

Arya babbar On Prateik Babbar: राज बब्बर के परिवार में आंतरिक कलह और दूरियां अब खुलकर सामने आ गई हैं। छोटे बेटे प्रतीक द्वारा पिता का सरनेम हटाकर 'प्रतीक स्मिता पाटिल' लिखने के बाद, अब बड़े बेटे आर्य बब्बर ने इस पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। आर्य ने पूछा है कि बब्बर साहब के पहले परिवार को हमेशा मीडिया में खलनायक क्यों बना दिया जाता है। वहीं, आर्य के प्रतीक पर एक अन्य बयान से हंगामा मच गया है।
2 min read
Jun 24, 2026
Arya babbar angry on family dispute stepbrother prateik smita patil change surname after stand up comedy
आर्य बब्बर ने प्रतीक बब्बर पर की बात

Arya Babbar stand up comedy Prateik Babbar: बॉलीवुडके दिग्गज अभिनेता राज बब्बर के परिवार में पिछले कुछ समय से चीजें बिल्कुल ठीक नहीं चल रही हैं। आपसी मतभेद और दूरियां अब खुलकर सामने आने लगी हैं। इस पारिवारिक कलह ने तब नया मोड़ ले लिया जब राज बब्बर के छोटे बेटे प्रतीक ने अपने नाम के पीछे से पिता का सरनेम 'बब्बर' हटाकर अपनी दिवंगत मां का सरनेम जोड़ लिया और खुद को 'प्रतीक स्मिता पाटिल' घोषित कर दिया। प्रतीक का दावा था कि उनके पिता जीवन भर उनसे दूर रहे। अब इस पूरे विवाद और टूटते रिश्तों पर राज बब्बर के बड़े बेटे आर्य बब्बर (Arya Babbar) का दर्द छलका है। उन्होंने अपने सौतेले भाई प्रतीक के रवैये पर गहरी नाराजगी जताई है।

स्टैंड-अप कॉमेडी में 'छोटा भाई' कमेंट पर हंगामा

दरअसल, साल 2024 में स्टैंड-अप कॉमेडी की दुनिया में कदम रखने वाले आर्य बब्बर ने हाल ही में डिप्रेशन से अपनी जंग पर एक वीडियो शेयर किया। इस दौरान उन्होंने मजाक-मजाक में अपने प्राइवेट पार्ट को "छोटा भाई" कह दिया और फिर तुरंत सफाई देते हुए कहा, "छोटा भाई से मेरा मतलब प्रतीक बब्बर नहीं, बल्कि प्रतीक स्मिता पाटिल है।" इस बयान पर विवाद बढ़ने के बाद आर्य ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, "जैसे ही मेरे मुंह से पुराना नाम निकला, मुझे अहसास हुआ कि प्रतीक अपना सरनेम बदल चुके हैं और वह इस बात को लेकर काफी संवेदनशील हैं। इसलिए मैंने मंच पर ही अपनी गलती सुधार ली थी। मेरे मन में स्मिता मां के लिए हमेशा सम्मान रहा है, यह कोई मजाक नहीं था।"

"हमेशा हमारे ही परिवार को विलेन क्यों दिखाया जाता है?"

बब्बर परिवार के इतिहास की बात करें तो राज बब्बर ने नादिरा बब्बर से शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे आर्य और जूही बब्बर हैं। 1980 के दशक में राज बब्बर ने नादिरा को छोड़कर अभिनेत्री स्मिता पाटिल से शादी कर ली थी, लेकिन 1986 में प्रतीक को जन्म देने के तुरंत बाद स्मिता का निधन हो गया। इसके बाद प्रतीक का पालन-पोषण उनके ननिहाल में हुआ, जिससे पिता और सौतेले परिवार से उनकी दूरियां बढ़ती गईं।

आर्य बब्बर ने परिवार की इस कलह पर दुख जताते हुए कहा, "इंडस्ट्री में और भी परिवारों में अफेयर्स और शादियां हुई हैं, लेकिन निशाना सिर्फ बब्बर साहब के परिवार को बनाया जाता है। प्रतीक हमारा छोटा भाई है और हम उसका सम्मान करते हैं, लेकिन उसने परिवार से सीधे बात करने के बजाय हमेशा मीडिया के जरिए अपनी बात रखना चुना है। मुझे समझ नहीं आता कि राज बब्बर साहब के पहले परिवार (नादिरा और बच्चे) को हमेशा खलनायक की तरह क्यों पेश किया जाता है? हम तो रिश्ता सुधारना चाहते हैं, अगर वह कभी फोन उठाएगा तो मैं आज भी उससे बात कर लूंगा।" आर्य के इस बयान से साफ है कि बब्बर परिवार के भीतर की कड़वाहट अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच चुकी है, जहां से सुलह की राह बेहद मुश्किल नजर आती है।

Published on:
24 Jun 2026 07:39 am
Also Read
View All
एक रात खुद की जिंदगी खत्म करना चाहते थे आर्य बब्बर, डिप्रेशन पर अब किया खुलासा, कॉमेडी के जरिए लोगों को दे रहे जीने की उम्मीद

Mirzapur: कौन बनेगा किंग और किसका होगा भौकाल?, ‘मिर्जापुर’ के रीकैप वीडियो पर फैंस कर रहे कमेंट्स

‘खुद का करियर तो बना नहीं पाया’, ‘शक्तिमान’ मुकेश खन्ना के रणवीर सिंह संग विवाद पर भड़कीं सिमी चंदोक

जैकी श्रॉफ ने शेयर की राज बब्बर के युवा दिनों की अनदेखी तस्वीर, फैंस को याद आया गुजरा जमाना

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ बोल्ड सीन करते हुए असहज महसूस कर रही थीं चित्रांगदा सिंह, सिमी चंदोक के बयान से फिर चर्चाओं में पुराना किस्सा