
Badshah Isha Rikhi divorce rumours: रैपर बादशाह इन दिनों किसी रियलिटी शो या अपने गाने को लेकर नहीं बल्कि अपनी दूसरी पत्नी ईशा रिखी को लेकर सुर्खियों में हैं। खबर है कि गुपचुप तरीके से की गई इस शादी में दरार आ चुकी है। ईशा द्वारा इंस्टाग्राम पर अपने पति के "प्रभाव और डर" को लेकर कई खुलासे किए थे जिसके बाद सोशल मीडिया पर तहलका मट गया था। अब उसके तुरंत बाद उनकी मां पूनम रिखी ने भी कुछ पोस्ट किया है जिसने इंटरनेट पर बेहद छेड़ दी है। उन्होंने 'कर्म' और मौत को लेकर कई कड़े और रहस्यमयी पोस्ट शेयर किए हैं जिसने इस विवाद को और हवा दे दी है।
पूनम रिखी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दो बेहद गंभीर नोट्स शेयर किए। जिसमें उन्होंने बादशाह का जिक्र नहीं किया या सीधे कपल की सिचुएशन का बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन ये पोस्ट ईशा के उस मैसेज के तुरंत बाद आए जिसमें उन्होंने बोलने की हिम्मत जुटाने के बारे में कहा था और अपने डर को लेकर बात की थी। अब उनकी मां ने पोस्ट में भगवान शिव से प्रार्थना करती एक महिला की तस्वीर शेयर की थी और लिखा, "कर्म का फल मिलता है। अगर आप किसी की जिंदगी मुश्किल बनाते हैं, तो भगवान आपकी मौत मुश्किल बना देंगे।"
पूनम रिखी ने एक और पोस्ट शेयर किया और लिखा, "कर्म कभी माफ नहीं करता। अगर आपने किसी को रुलाया है, तो आपके लिए भी आंसू आना लाजिमी है। कर्म से बड़ा कोई जज नहीं है। कर्म का बहीखाता कभी झूठ नहीं बोलता। जब समय आता है, तो कर्म बिना किसी भेदभाव के न्याय करता है। भगवान आपको माफ कर सकते हैं, लेकिन आपके कर्म आपको कभी माफ नहीं करेंगे।"
इससे पहले ईशा रिखी ने बादशाह संग शादी के पलों और खुद के रोने की क्लिप्स शेयर करते पोस्ट शेयर किए थे। जिसमें उन्होंने लिखा था कि वह अपने पति की ताकत और संसाधनों से डरी हुई थीं। उन्होंने लिखा था, "कुछ लड़ाइयाँ ऐसी होती हैं जिनका कोई निशान नहीं दिखता। लंबे समय तक, मैं चुप रही क्योंकि मैं डरी हुई थी। मुझे लगा कि मेरे पति के पास जो असर, ताकत और रिसोर्स हैं, उससे मैं बहुत ज्यादा परेशान हो गई थी, और मैंने खुद को यकीन दिलाया कि चुप रहना ही ज्यादा सुरक्षित है और आज, मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं। हो सकता है कि मैं पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न होऊं, लेकिन मैं आखिरकार यह दिखावा करना बंद करने के लिए तैयार हूं कि सब कुछ ठीक था।"
बता दें, मई में बादशाह की सास पूनम रिखी ने ही बेटी और दामाद की शादी की तस्वीरें शेयर की थी। इसके बाद ही इस गुपचुप रिश्ते का खुलासा हुआ था। इससे पहले बादशाह की शादी 2012 से 2020 तक जैस्मीन से रही थी, जिनसे उनकी एक बेटी जेसीमी ग्रेस भी है। फिलहाल इस विवाद पर बादशाह की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उनके फैंस अपने सिंगर के रिएक्शन का इंतजार कर रहे हैं।