बॉलीवुड

अगर ‘Eetha’ का इंतजार कर रहे हैं, तो श्रद्धा कपूर की ये 5 दमदार फिल्में मिस मत कीजिए

Before Eetha Shraddha Kapoor Films To Watch: श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' को लेकर बज जबरदस्त है, लेकिन रिलीज तक का इंतजार लंबा लग रहा है? तब तक उनकी ये 5 दमदार फिल्में बिंज-वॉच लिस्ट में डाल दो।

2 min read
Jun 20, 2026
Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor (this photo from x:@YashSon72621632)

Before Eetha Shraddha Kapoor Films To Watch: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म 'ईथा' को लेकर फैंस के बीच एक्साइट्मेंट देखने को मिल रहा है। हाल ही में फिल्म की पहली झलक ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी और फैंस की उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया। बता दें, इस फिल्म में श्रद्धा महाराष्ट्र की लोकनाट्य कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर के किरदार में दिखने वाली है। ये भूमिका उनके करियर की सबसे चुनौतीपूर्ण और अलग भूमिकाओं में से एक मानी जा रही है।

श्रद्धा कपूर के करियर की पहली

फिल्म 'ईथा' के जरिए श्रद्धा एक बार फिर अपनी एक्टिंग क्षमता का नया रंग दिखाने जा रही हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी पुरानी फिल्मों को भी याद कर रहे हैं, जिन्होंने उन्हें बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और मल्टी टैलेंटेड एक्टर में शामिल किया।

'आशिकी 2'

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के करियर की बात करें तो 'आशिकी 2' उनकी सबसे यादगार फिल्मों में गिनी जाती है। इस फिल्म में उन्होंने एक संघर्षरत सिंगर का किरदार निभाया था। उनकी इमोशनल एक्टिंग और आदित्य रॉय कपूर के साथ उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया और ये फिल्म उनके करियर का बड़ा मोड़ साबित हुई।

'एक विलेन'

फिल्म'एक विलेन' में श्रद्धा ने अपने इमोशनल एक्टिंग से फैंस का दिल जीत लिया और एक गंभीर बीमारी से जूझ रही लड़की के किरदार में उन्होंने मासूमियत और दर्द को बेहद खूबसूरती से पर्दे पर उतारा।

फिल्म 'स्त्री'

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर का रहस्यमयी किरदार आज भी सुर्खियों में रहता है। फिल्म की कहानी में उनका रोल शुरुआत से आखिर तक रहस्य बनाए रखता है और यही इसकी सबसे बड़ी खासियत थी। इस फिल्म ने उन्हें एक अलग तरह की पहचान दिलाई।

'छिछोरे'

फिल्म 'छिछोरे'में उन्होंने एक संवेदनशील और समझदार महिला का किरदार निभाया। फिल्म दोस्ती, सपनों और जिंदगी के संघर्षों पर आधारित थी, जिसमें श्रद्धा ने अपनी सादगी और सहज एक्टिंग से खास छाप छोड़ी।

'तू झूठी मैं मक्कार'

हाल के सालों में आई 'तू झूठी मैं मक्कार' में उन्होंने आधुनिक सोच रखने वाली स्वतंत्र युवती का रोल निभाया। रणबीर कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा प्रदर्शन किया।

अब जब 'ईथा' रिलीज के लिए तैयार है, फैंस को उम्मीद है कि श्रद्धा कपूर एक बार फिर अपने एक्टिंग से सबको चौंकाएंगी। उनकी पिछली फिल्मों को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि उन्होंने हर दौर में खुद को नए अंदाज में साबित किया है।

Published on:
20 Jun 2026 12:10 pm