बॉलीवुड

भागलपुर अंखफोड़वा कांड के 23 साल बाद बनी थी ये फिल्म, हुआ था हंगामा-प्रदर्शन, फिर भी हुई सुपरहिट

Bhagalpur Ankhphodwa Kaand: एक ऐसी फिल्म जिसने रिलीज होते ही इतिहास रच दिया था। ये मूवी एक असली घटना पर आधारित है। जिसकी कहानी सुनते ही लोगों की रूह कांप जाती है।
3 min read
Sep 29, 2025
Bhagalpur Ankhphodwa Kaand
अजय देवगन की फिल्म ने रचा था इतिहास

Bhagalpur Ankhphodwa Kaand: बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर कई मूवीज बनती हैं, जिन्हें खूब पसंद भी किया जाता है। एक ऐसी ही फिल्म है जो 22 साल पहले आई थी। रिलीज होते ही राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था। तोड़फोड़ के कारण फिल्म को एक हफ्ते के लिए रोक दिया गया था। हिंसक प्रदर्शन होने लगे थे। इस फिल्म ने उस सच्चाई को उजागर किया था जो कोई सोच नहीं सकता था। आइये जानते हैं कौन सी है वो फिल्म…

बिहार की सच्ची घटना पर आधारित है ये फिल्म (Bhagalpur Ankhphodwa Kaand)

बॉलीवुड की वो फिल्म जो बिहार के एक कांड को सामने लेकर आई थी। साल 2003 में ये रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी बिहार के 'भागलपुर अंखफोड़वा कांड' पर आधारित है, जिसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था बल्कि नेशनल अवॉर्ड भी जीता था। यह फिल्म कोई और नहीं बल्कि 'गंगाजल' है। जिसमें अजय देवगन ने शानदार काम किया था और एक गहरी छाप छोड़ दी थी। आज भी जब लोग अजय देवगन की हिट फिल्मों की बात करते हैं तो गंगाजल का नाम सामने आता है।

कम बजट में बनी थी सुपरहिट फिल्म (Bhagalpur Ankhphodwa Kaand Bihar Real Story)

फिल्म गंगाजल उस साल की सबसे बड़ी और सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। ये प्रकाश झा के डायरेक्शन में बनी थी। इस क्राइम थ्रिलर फिल्म का बजट सिर्फ साढ़े चार करोड़ रुपये था, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर 17 करोड़ रुपये की कमाई कर इतिहास रच दिया था।

गंगजल की कहानी साल 1980 के उस भयानक कांड पर आधारित थी, जिसमें पुलिस ने 31 अपराधियों की आंखों में तेजाब डालकर उन्हें अंधा कर दिया था। इस घटना पर काफी विवाद हुआ था और मामला कोर्ट तक जा पहुंचा था। कोर्ट में काफी समय तक इस मामले पर बहस की गई और इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब पुलिस वालों को मुआवजा देना पड़ा था। इस कांड के 23 साल बाद फिल्म गंगाजल बनी थी जिसमें यही स्टोरी दिखाई गई थी। देश में फिल्म को लेकर काफी हंगामा हुआ था। कुछ लोगों ने फैक्ट पर खूब सवाल उठाए थे, जबकि दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से काफी अच्छे रिव्यू मिले थे।

अजय देवगन से पहले इस एक्टर को मिला था ऑफर

इस फिल्म में अजय देवगन ने एसएसपी अमित कुमार का किरदार निभाया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। इसमें उनके साथ ग्रेसी सिंह और मुकेश तिवारी जैसे कलाकार भी थे, जिनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी सराहा था और इसमें अजय देवगन ने वहीं सीन किया था कि अपराधियों की आंखों में तेजाब डाला था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तो सफल रही ही थी साथ में इसने कई अवॉर्ड भी जीते थे। इस फिल्म को उस साल नेशनल इश्यू पर बनी ‘बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड और एक फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था।

अक्षय कुमार थे पहली पसंद

क्या आप जानते हैं कि प्रकाश झा इस फिल्म के लिए अजय देवगन से पहले अक्षय कुमार को लेना चाहते थे? उन्होंने अक्षय को फिल्म की कहानी भी सुनाई थी। लेकिन अक्षय को लगा कि फिल्म की कहानी बहुत हिंसक है और इसमें दिखाए गए सीन विवाद खड़ा कर सकते हैं। इसी वजह से उन्होंने यह फिल्म करने से मना कर दिया था। इसके बाद यह रोल अजय देवगन को मिला, और उन्होंने इसे इतनी बेहतरीन तरह से निभाया कि यह उनके करियर की सबसे यादगार फिल्मों में से एक बन गई।

'गंगाजल' की कहानी भले ही बिहार की थी, लेकिन इसकी शूटिंग महाराष्ट्र के वाई और सतारा जिलों में की गई थी, ताकि शूटिंग का खर्च कम रहे। प्रकाश झा की इस फिल्म को 2004 में सामाजिक मुद्दे पर बनी बेस्ट फिल्म का नेशनल अवॉर्ड भी मिला था।

Updated on:
29 Sept 2025 01:47 pm
Published on:
29 Sept 2025 01:47 pm
Also Read
View All
“छात्रों का दर्द सही, पर देशद्रोहियों के साथ खड़ा नहीं हो सकता” मनोज मुंतशिर का तीखा बयान, बोले- नहीं जाऊंगा जंतर-मंतर

जंतर-मंतर बवाल और NEET पेपर लीक पर भड़के नसीरुद्दीन शाह, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- मैं गुस्से से खौल रहा हूं

‘लोगों ने मुझे बस सिगरेट और साड़ी में देखा’, इंडस्ट्री में एक ही तरह के रोल मिलने पर छलका माही गिल का दर्द

रेखा के साथ उत्सव फिल्म की शूटिंग पर शेखर सुमन का खुलासा, बोले- ‘उन्होंने कभी नहीं कहा, मुझे यहां-वहां मत छुओ’

इस हफ्ते थिएटर और OTT रिलीज में छिपे हैं ये 5 बड़े सरप्राइज, कहीं है कोर्टरूम ड्रामा तो कहीं बारिश और रोमांस