बॉलीवुड

Bigg Boss 13: शहनाज़ ने स्मोकिंग को लेकर किया कमेंट, जानिए बॉलीवुड की किन एक्ट्रेसेस को है सिगरेट की लत

शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) ने सिगरेट पीने वाली लड़कियों पर किया कमेंट बॉलीवुड अभिनेत्रियों की स्मोकिंग को लेकर होता रहा है बवाल Bigg Boss 13: शहनाज़ पर भड़की मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli)

2 min read
Dec 27, 2019
katrina_1.jpg

नई दिल्ली | बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) के घर में प्रतिभागियों को अक्सर स्मोकिंग एरिया में देखा जाता है। हाल ही में शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) ने उन लड़कियों की आलोचना करनी शुरू कर दी जो सिगरेट पीती हैं। दरअसल वो बिग बॉस के घर में जो लड़कियां सिगरेट पीती हैं उनपर कमेंट कर रही थीं। जिस वक्त शहनाज़ ऐसा बोल रही थीं उस दौरान मधुरिमा तुली (Madhurima Tuli) स्मोकिंग एरिया में थीं। शहनाज़ की बात सुनने के बाद वो बाहर निकलती हैं और बोलती हैं कि वो अपना कलेजा जला रही हैं। शहनाज को उनके ऊपर कमेंट करने का कोई अधिकार नहीं हैं। शहनाज़ को इस दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और पारस छाबड़ा ने मना भी किया। लेकिन उन्होंने किसी की नहीं सुनी।

ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी एक्ट्रेस के सिगरेट पीने की खबर उठी हो। इससे पहले भी बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां सिगरेट पीने को लेकर निशाने पर आ चुकी हैं। दरअसल ये सवाल इसलिए उठते रहे हैं क्योंकि सिगरेट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। लेकिन फिर भी ज्यादातर एक्टर सिगरेट की लत के आदी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना (Kangana Ranaut) के बारे में कहा जाता है कि वो चेन स्मोकर हैं। सिगरेट के साथ-साथ उन्हें शराब पीने का भी शौक है। वहीं प्रियंका चोपड़ा की उनके बर्थडे पर तस्वीर भी वायरल हो चुकी हैं। जिसके बाद उन्हें खूब ट्रोल भी किया गया था क्योंकि उन्होंने खुद को अस्थमा होने की बात कही थी। इसके अलावा सुष्मिता सेन का नाम भी सिगरेट पीने की लिस्ट में शामिल है। उन्हें भी पहले कई बार सिगरेट पीते हुए देखा गया है।

मर्दानी 2 एक्ट्रेस रानी मुखर्जी (Rani Mukerji) के बारे में भी कहा जाता है कि वो दिन में एक बार सिगरेट ज़रूर पीती हैं। कैंसर की शिकार रह चुकी मनीषा कोइराला भी सिगरेट की शौकीन बताई जाती हैं। प्रीति ज़िंटा को भी कई सार्वजनिक जगहों पर सिगरेट पीते हुए देखा गया है। फिल्मों से गायब हो चुकीं अमीषा पटेल को सिगरेट की बुरी आदत है। इसके अलावा कटरीना कैफ (Katrina Kaif), माहिरा खान, सुमोना चक्रवर्ती, मीना कुमारी आदि एक्ट्रेसेस को भी सिगरेट पीते हुए कई बार देखा गया है।

Published on:
27 Dec 2019 12:30 pm