बॉलीवुड

अनोखे अंदाज में होगा बिपाशा बसु का बेबी शॉवर, ड्रेस कोड से लेकर थीम तक सब कुछ होगा एक दम यूनिक

बॉलीवुड के लवली कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर नन्हे मेहनाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शादी के 6 साल बाद कपल के घर खुशखबरी आने वाली है। एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ फोटो शेयर कर खुशखबरी दी थी। अब इस बीच बिपाशा बसु बेबी शॉवर सेरेमनी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। अदाकारा की ये सेरेमनी काफी खास होने वाली है।

2 min read
Sep 23, 2022
bipasha basu baby shower on this date know everything from the theme to the invitation card

जब से बिपाशा बसु ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है तब से सभी काफी एक्साइटेड हैं। अदाकारा अक्सर सोशल मीडिया पर बेबी बंप फ्लॉट करती नजर आती हैं। इसके साथ ही वो समय समय पर स्पॉट होती रहती हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि जल्द ही एक्ट्रेस के बेबी शॉवर सेरेनमी का आयोजन होने वाला है। इतना ही नहीं ये बेबी शॉवर काफी अलग और खास होने वाला है। हालांकि ये एक इंटिमेट सेरेमनी होगी। इस पार्टी के लिए आमंत्रण भेजे जा चुके हैं और इसमें सिर्फ कुछ खास दोस्तों को ही बुलाया गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बिपाशा और करण ने जो आमंत्रण भेजे हैं, उनमें कोरोना का ध्यान रखने के लिए भी कहा गया है। आमंत्रण में लिखा है, ‘लिटिल मंकी रास्ते में है। हम उसका इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के लिए थीम रखी गई है, महिलाओं के लिए पिंक या पीच, वहीं पुरुषों के लिए ब्लू या लेवेंडर।’

इस प्राइवेट सेरेमनी में केवल 20 लोगों को बुलाया गया है। ये फंक्शन आज यानी 23 सितंबर 2022 को होगा, जिसमें केवल एक्ट्रेस के बेहद करीबी लोग ही शामिल होंगे। बीते दिनों, बिपाशा की मां ने उनके लिए एक पारंपरिक कार्यक्रम रखा था, जिसे बंगाली में 'शाध' कहा जाता है।

यह भी पढ़ें - 'जस्टिस फॉर सुशांत' को स्वरा भास्कर ने बताया सोचा समझा कैंपेन

इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थीं। बंगाली रीति-रिवाज से इस फंक्शन को पूरा किया गया था। तस्वीरों में बिपाशा ने गुलाबी रंग की बनारसी साड़ी पहनी थी जिसमें वो बहुत सुंदर लग रही थीं। खुले बालों, मांग में सिंदूर और माथे पर बड़ी सी बिंदी लगाए बिपाशा से किसी की नजर हट नहीं रही थी। अब देखना होगा कि बिपाशा बेबी शॉवर में किस परिधान में दिखाई देती हैं।

बीते दिनों बिपाशा बसु का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इसमें एक्ट्रेस को एक सैलून के बाहर स्पॉट किया गया था। वो पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आईं। उन्होंने एक शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी और इसे व्हाइट श्रग के साथ पेयर किया था। इसके साथ व्हाइट स्नीकर्स पहने थे।

उन्होंने बाहर निकलते ही पैपराजी से पूछा- कैसे हैं आप लोग? इसके बाद पैपराजी के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा वो बहुत खुश और हैप्पी हैं। उन्होंने कैमरे के सामने पोज भी दिये और बाय बाय करती हुई गाड़ी में बैठ गईं।

बिपाशा और करण ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को गुपचुप शादी कर ली थी। बिपाशा और करण की मुलाकात फिल्म ‘अलोन‘ के दौरान हुई थी। यह फिल्म 2015 में आई थी। करण की ये तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो करण आखिरी बारा वेब सीरीज ‘कुबूल है 2.0‘ में दिखे थे। वहीं बिपाशा बसु ने क्राइम थ्रिलर मिनी सीरीज ‘डेंजरस‘ में काम किया था।

यह भी पढ़ें- सबके सामने रैंप वॉक करते वक्त खिसकी रणवीर सिंह की पैंट

Published on:
23 Sept 2022 01:18 pm
Also Read
View All