बॉलीवुड

बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी के अकाउंट से उड़े 17.5 करोड़, मुंबई पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

Bollywood actor Javed Jaffrey: अभिनेता जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा जाफरी से 17.5 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी हुई है जिसमें मुंबई पुलिस ने निशित पटेल नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस फिलहाल मामले की गहराई से जांच कर रही है और ठगी गई रकम का पता लगाने की कोशिश में जुटी है।

2 min read
May 14, 2026
बॉलीवुड एक्टर जावेद जाफरी की पत्नी (Photo Source- Instagram)

Javed Jaffrey wife 17.5 crore cheating: मायानगरी में धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, लेकिन इस बार ठगों ने बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी के परिवार को अपना निशाना बनाया है। ठगो ने एक्टर की पत्नी हबीबा जाफरी के साथ धोखाधड़ी कर उन्हें 17.5 करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। जैसे ही ये खबर मुंबई पुलिस तक पहुंची हर कोई सखते में आ गया और एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने इस साजिश को अंजाम दिया था। इस हाई-प्रोफाइल मामले के सामने आने के बाद फिल्म इंडस्ट्री और बिजनेस जगत में हड़कंप मच गया है। जहां पहले हजारों और लाखों की बातें होती थीं अब यह मामला करोड़ों रुपये में तब्दील हो गया है।

ये भी पढ़ें

विजय थलापति के CM बनने के सवाल पर Rajinikanth ने दिया रिएक्शन, वीडियो हुआ वायरल

जावेद जाफरी की पत्नी से धोखाधड़ी (Javed Jaffrey wife 17.5 crore cheating)

पुलिस के मुताबिक, हबीबा जाफरी की तरफ से शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस की एक विशेष टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए शुरुआती जांच शुरू की। जांच में एक शख्स निशित पटेल का नाम सामने आया। पुलिस को शक हुआ कि यह कए एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी (Financial Fraud) के सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है। पुलिस ने ठोस सबूतों के आधार पर जाल बिछाया और निशित को हिरासत में ले लिया।

कैसे हुई इतनी बड़ी धोखाधड़ी? (Financial fraud Bollywood celebrities)

हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात का पूरा खुलासा नहीं किया है कि ठगी को अंजाम देने का तरीका क्या था, लेकिन सूत्रों का कहना है कि यह मामला निवेश या किसी संपत्ति के सौदे से जुड़ा हो सकता है। 17.5 करोड़ रुपये जैसी बड़ी रकम का शामिल होना यह इशारा करता है कि आरोपी ने बेहद शातिर तरीके से इस घटना को अंजाम दिया होगा। अधिकारियों का कहना है कि वह फिलहाल बैंक ट्रांजेक्शन, डिजिटल रिकॉर्ड और समझौतों के दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि पैसा कहां और कैसे ट्रांसफर किया गया।

जांच के घेरे में और भी लोग

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और प्रॉपर्टी सेल अक्सर ऐसे पेचीदा मामलों को संभालती है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि निशित पटेल इस खेल का अकेला खिलाड़ी नहीं हो सकता। जांच का दायरा बढ़ने के साथ ही इसमें कुछ और सहयोगियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है। पुलिस यह भी देख रही है कि क्या आरोपी ने इसी तरह से किसी और फिल्मी हस्ती या रसूखदार व्यक्ति को अपना शिकार बनाया है।

ये भी पढ़ें

कौन हैं ‘द स्किन डॉक्टर’? जिसने उठाए थे संजय कपूर की मौत पर सवाल, क्या था वो पोस्ट जो बना गिरफ्तारी का कारण
Published on:
14 May 2026 11:35 am
Also Read
View All