बॉलीवुड

श्रीदेवी से लेकर प्रियंका चोपड़ा तक इन 5 बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने प्लास्टिक सर्जरी कर बिगाड़ा अपना चेहरा

बॉलीवुड की अभिनेत्रियों को खूबसूरत दिखने और इंडस्ट्री में बने रहने के लिए खूब मेहनत करनी पड़ती है। जिसके लिए कई बार अभिनेत्रियों के फैसले उनके लिए ही काफी गलत साबित हो जाते हैं। जानिए बॉलीवुड की उन 5 बड़ी हस्तियों के बारें में जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी कर खुद का चेहरा बिगाड़ लिया।

3 min read
Bollywood Actress Who Have Allegedly Undergone Plastic Surgery

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपनी खूबसूरती से करोड़ों लोगों दिल जीत लेती हैं। ऐसे में अभिनेत्रियों के सामने भी खुद को मिनटेन करने की चुनौती होती है। कई बार खुद को सुंदर दिखाने के लिए एक्ट्रेसेस को प्लास्टिक सर्जरी का भी सहारा लेना पड़ता है। जिसके कारण कई अभिनेत्रियों के चेहरों पर इसका गलत असर भी देखने को मिला है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारें में बताने जा रहे हैं। जिनका प्लास्टिक सर्जरी की वजह से चेहरा बिगाड़ गया है।

श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी अपनी खूबसूरती की वजह से जानी जाती थीं, लेकिन एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें भी प्लास्टिक सर्जरी कराने का मन हुआ। श्रीदेवी ने अपने होंठों की सर्जरी कराई थी। जिसकी वजह से उनका चेहरा खराब दिखाई देना लगा। फैंस ने भी उनके खराब चेहरा का खूब मज़ाक बनाया।

आयशा टाकिया

'वॉन्टेड' एक्ट्रेस आयशा टाकिया अक्सर अपनी प्लास्टिक सर्जरी को लेकर ट्रोल होती रहती हैं। आयशा टाकिया ने अपने चेहरे की सर्जरी कराई थी। जिसकी वजह से उनका चेहरा पूरी तरह से खराब हो गया।

अनुष्का शर्मा

पॉपुलर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। जब एक्ट्रेस फिल्म थ्री इडियट्स में नज़र आई थीं। तो उनके होंठ चर्चा का विषय बन गए थे। फैंस को अनुष्का की लिप सर्जरी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी। जिसकी वजह से अनुष्का को काफी ट्रोल होना पड़ा था।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा को भी खूबसूरत दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लेना पड़ा। खूबसूरती बढ़ाने के लिए प्रियंका ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई। बताया जाता है कि प्रियंका ने प्लास्टिक सर्जरी कर अपनी कई कमियों को दूर किया। जिसकी वजह से लोग उन्हें प्लास्टिक चोपड़ा कहने लगे थे।

कोएना मित्रा

अपना सपना मनी मनी फेम एक्ट्रेस कोएना मित्रा ने एक बार नहीं बल्कि कई बार सर्जरी कराई है। कोएना ने कई बार अपने नाक की सर्जरी कराई। जिसकी वजह से उनकी शक्ल पूरी तरह से बदल गई। बताया जाता है कि कोएना की सर्जरी एक बार खराब हो गई थी। जिसकी वजह से उन्हें हंसने में काफी दिक्कत होती थी। जिसके बाद उनका कई लंबे समय तक इलाज चला।

Published on:
24 Jun 2021 05:52 pm
Also Read
View All