कह सकते हैं कि ये स्टार किड्स अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं
बच्चा जब पैदा होता है तो उसकी शक्ल देखकर कहते हैं कि यह तो पापा पर गया है या मां पर गया है। ऐसे ही बॉलीवुड में कुछ स्टार किड्स ऐसे हैं जिनकी शक्ल अपने पापा पर गई है। या कह सकते हैं कि ये स्टार किड्स अपने पापा की कार्बन कॉपी हैं। वैसे भी आजकल बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा उनके बच्चे लाइमलाइट में रहते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ स्टार किड्स और उनके पिता के बारे में।
सनी देओल-करण देओल:
बॉलीवुड के माचो मैन सनी देओल का बेटा करण देओल बिल्कुल अपने पापा की तरह दिखता है। अब तो करण बॉलीवुड में भी आने वाले हैं। बता दें कि सनी देओल इन दिनों अपने बेटे करण की डेब्यू फिल्म की तैयारियों में जुटे हैं। करण को वह फिल्म 'पल पल दिल के पास' से लॉन्च करने जा रहे हैं।
अक्षय कुमर और आरव:
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के बेटे आरव भी बिल्कुल अपने पिता की तरह ही दिखते हैं। इतना ही नहीं उनके शौक भी पिता की तरह ही हैं। उन्हें भी मार्शल आर्ट का बहुत शौक है। हाल ही में आरव ने कुडो ओकिनावा और गुजो रयू कराटे डो में 'फर्स्ट डिग्री ब्लैक बेल्ट' हासिल किया है। अक्षय ने सोशल मीडिया पर इसकी फोटो साझा की थी। इस तस्वीर में आरव नीली रंग की वर्दी में काले रंग की बेल्ट पहने हुए थे।
जैकी श्रॉफ-टाइगर श्रॉफ:
बॉलीवुड में जैकी दादा के नाम से मशहूर अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे टाइगर श्रॉफ ने भी बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। टाइगर श्रॉफ बिल्कुल अपने पापा की तरह ही दिखते हैं। वह अपने पापा से बहुत प्यार करते हैं और उनकी नजर में सबसे अच्छे हीरो जैकी श्रॉफ ही हैं।
सैफ अली खान-इब्राहिम खान:
सैफ अली खान का बेटा भी अपने पिता पर ही गया है। हम तैमूर की नहीं बल्कि सैफ और उनकी पहली पत्नी अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम खान की बात कर रहे हैं। इब्राहिम खान बिलकुल अपने पिता सैफ पर गए हैं। इब्राहिम के लुक्स से लेकर हेयरस्टाइल तक बिलकुल अपने पिता जैसे ही हैं।
ऋतिक रोशन-राकेश रोशन:
बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन दिखने में अपने पिता की तरह लगते हैं। अगर आप उनके पिता राकेश रोशन की जवानी की तस्वीर देखेंगे तो आपको पता चवला चल जाएगा कि ऋतिक अपने पिता पर गए हैं। साथ ही ऋतिक के शानदार लुक्स का श्रेय भी उनके पिता को ही जाता है।
शाहरुख खान-आर्यन खान:
बॉलीवुड के किंग खाान यानी शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान भी बिलकुल अपने पिता की तरह ही दिखते हैं। बता दें कि शाहरुख के सभी बच्चे लाइमलाइट में रहना पसंद करते हैं। वहीं आर्यन भी कई बार मीडिया की सुर्खियां बनते हैं।