30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फादर्स डे पर जारी हुआ ‘संजू’ का नया पोस्टर, जादू की झप्पी और पिता का प्यार

फॉक्स स्टार ने यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, फादर्स डे के मौके पर हम पेश कर रहे हैं जादू की झप्पी
2 min read
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Jun 17, 2018

Sanju poster

Sanju poster

फादर्स डे मौके पर फिल्म 'संजू' के मेकर्स ने एक नया पोस्टर जारी किया। यह पोस्टर इसलिए खास है क्योंकि इसमें फिल्म 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' के उस सीन को दिखाया गया है जिसमें संजय दत्त अपने पिता सुनील दत्त को जादू झप्पी देते नजर आते हैं। पोस्टर में रणबीर कपूर और परेश बिल्कुल संजय दत्त और सुनील दत्त के जैसे ही नजर आ रहे हैं।

पिता और बेटे की कहानी:
फॉक्स स्टार ने यह पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है, 'संजू सभी उम्र के लोगों के लिए एक पिता और बेटे की कहानी है। फादर्स डे के मौके पर हम पेश कर रहे हैं जादू की झप्पी। यह पोस्टर काफी इमोशनल है। राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में संजय दत्त और सुनील दत्त के बीच पिता-पुत्र के रिश्ते पर भी काफी फोकस किया गया है। गौरतलब है कि संजय दत्त की जिंदगी पर बनी फिल्म 'संजू' में रणबीर कपूर के अलावा परेश रावल, सोनम कपूर, दिया मिर्जा, अनुष्का शर्मा, विकी कौशल, मनीषा कोइराला, जिम सरभ जैसे अभिनेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। यह फिल्म 29 जून को रिलीज होगी।

ट्रेलर भी हुआ वायरल:
बता दें कि संजू के टीजर को अब तक 5 करोड़ बार से अधिक देखा जा चुका है। वहीं पिछले दिनों जारी किए इस फिल्म के ट्रेलर को भी वैसा ही रिस्पांस मिला है। संजू का ट्रेलर भी वायरल हो रहा है।

कड़वे रहस्यों से भी उठेगा पर्दा:
बॉक्स आॅफिस पर यह फिल्म धमाका करने वाली है। बायोपिक तो बहुत बनी है लेकिन उन बायोपिक में लोगों के सिर्फ अच्छे पहलुओं को ही दर्शाया गया है लेकिन 'संजू' में ऐसा नहीं है। इसमें संजय दत्त की जिंदगी से जुड़े उन कड़वे रहस्यों से भी पर्दा उठाया गया है, जिनको दिखाने से संजय दत्त इंकार कर सकते थे। इसमें उनके ड्रग्स की आदत को, अंडरवर्ल्ड से कनेक्शन, अफेयर्स आदि के बारे में बताया गया है। यही बातें इस बायोपिक को अलग बनाती है। इस कारण से यह फिल्म इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म साबित हो सकती है।