बॉलीवुड

बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां खूबसूरत दिखने के लिए करती हैं करोड़ों रुपए खर्च

बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का खूबसूरत दिखना बहुत जरूरी है। अपनी खूबसूरती को बनाए रखने के लिए ये अभिनेत्रियां खूब पैसा खर्च करती हैं। बिना मेकअप के ये अभिनेत्रियां कुछ ऐसी नज़र आती हैं।

3 min read
Bollywood These Actresses Expended A Lot Money On Her Beauty
Bollywood These Actresses Expended A Lot Money On Her Beauty

नई दिल्ली। 90 के दशक में कई अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड में कदम रखा। उन्होंने अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना दिया। बड़े पर्दे पर हमेशा ही इन मशूहर अभिनेत्रियों का खूबसूरत अंदाज और ग्लैमरस लुक ही देखने को मिला है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बड़े पर्दे पर खूबसूरत दिखने वाली अभिनेत्रियां के पीछे मेकअप का कितना बड़ा हाथ होता है और असल जिंदगी में ये एक्ट्रेसेस बिना मेकअप के कैसी नज़र आती है। आज हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही एक्ट्रेसेस के बारें में बताने जा रहे हैं। जो अपनी असल जिंदगी में बिना मेकअप के अलग और बड़े पर्दे पर अलग दिखाई देती हैं।

पूजा भट्ट

दिल है की मानता नहीं, सड़क जैसी शानदार फिल्में करने वाली एक्ट्रेस पूजा भट्ट असल जिंदगी में बिना मेकअप काफी अलग नज़र आती है। बड़े पर्दे पर अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बनाने के लिए पूजा काफी महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। बिना मेकअप के आप पूजा भट्ट नहीं पहचान पाएंगे।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की कला का हर कोई दीवाना है। अपने काम के साथ-साथ माधुरी अपनी खूबसूरती के लिए भी जानी जाती थीं। लेकिन जब माधुरी नई-नई इंडस्ट्री में आई थीं। तब उनके चेहरे पर खूब धाग धब्बे नज़र आते थे। यहां तक की माधुरी के चेहरे पर खूब पिंपल्स भी हुआ करते थे। जिन्हें ढकने के लिए माधुरी भी महंगे ब्यूटी प्रोड्क्ट का इस्तेमाल करती थीं।

सोनम कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर तो अपनी फैशन सेंस के साथ अपने नो मेकअप लुक की वजह से खूब सुर्खियां बंटोरती रहती हैं। सोनम कपूर के आंखो के लिए काले गड्ढे हैं। जिन्हें छुपाने के लिए वो मेकअप का इस्तेमाल करती हैं। बताया जाता है कि सोनम कपूर विदेशों से ही मेकअप मंगवाती हैं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म इंडस्ट्री में बने रहने के लिए खूब मेहनत की है। बड़े पर्दे पर वो खूबसूरत दिखाई दें इस के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपनी नाक और होंठों की सर्जरी तक करवाई है। प्रियंका अक्सर अपनी स्किन के ट्रीटमेंट के लिए विदेश भी जाती हैं। यही नहीं अक्सर प्रियंका को कहते हुए भी सुना गया है कि वो घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर अपनी त्वचा को मिनटेंन रखती हैं।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रे्सेस में दीपिका पादुकोण का नाम शुमार है। दीपिका भी खुद को खूबसूरत बनाने के खूब पैसा बहाती हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की पुरानी तस्वीरें वायरल हुई थीं। जिसे देख सभी हैरान हो गए थे।

Published on:
05 Aug 2021 12:47 pm