नई दिल्ली | फिल्मेमेकर महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) की बेटी पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) 49 साल की हो गई हैं। पूजा का जन्म 24 फरवरी, 1972 को मुंबई में हुआ था। आज वो अपने परिवार के साथ इसे सेलिब्रेट कर रही हैं। पूजा अपने फिल्मी करियर के कारण जितनी सुर्खियों में रही उससे कहीं ज्यादा उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट बंटोरी। पूजा भट्ट ने 17 साल की उम्र में एक्टिंग डेब्यू किया था। पिता महेश भट्ट की फिल्म डैडी में पूजा ने बेहद ही बोल्ड सीन्स दिए थे। जहां एक तरफ पूजा का करियर सही चल रहा था वहीं उन्होंने अपने ही पिता को किस करके सनसनी मचा दी थी। दोनों के किसिंग सीन ने हंगामा मचा दिया था। यहां तक कि पूजा भट्ट का अपने ही पिता के साथ अफेयर जैसी खबरें भी सामने आई थीं।