बॉलीवुड

श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार में प्रार्थना करेंगे बोनी, बनाएंगे डॉक्यूमेंट्री फिल्म

बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं।

2 min read
Mar 07, 2018
Boney and Sridevi
Boney and Sridevi

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की अस्थियां रामेश्वरम के समुद्र में विसर्जित की गई। अब खबर आ रही है कि बोनी कपूर श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए हरिद्वार में प्रार्थना भी करेंगे। बता दें कि हरिद्वार में प्रार्थना का आयोजन हिंदुओं के लिए एक महत्वपूर्ण परंपरा है, खासतौर से उत्तर भारत के लोगों के लिए। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बोनी चाहते हैं कि इस पवित्र स्थान पर श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए अनुष्ठान हो। रिपोर्ट के अनुसार 16वें दिन श्रीदेवी के गृहनगर में प्रार्थना का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनायेंगे बोनी कपूर:

बोनी कपूर अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाना चाहते हैं। श्रीदेवी की मौत के बाद बोनी कपूर उनकी हर ख्वाहिश को पूरा करना चाहते हैं। 06 मार्च को उन्होंने अपनी बेटी जाह्नवी कपूर का जन्मदिन भी उसी अंदाज में मनाया जैसा श्रीदेवी चाहती थीं। चर्चा है कि बोनी अब श्रीदेवी की लाइफ पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहते हैं। डॉक्यूमेंट्री में ओरिजनल वॉयस का प्रयोग किया जाएगा, उनकी लाइफ के ओरिजनल वीडियो और रियल फुटेज को इसका हिस्सा बनाया जा सकता है। बोनी कपूर ने डॉक्यूमेंट्री बनाने की जिम्मेदारी अपने अजीज दोस्त शेखर कपूर को दी है। इस प्रोजेक्ट पर काम होता है तो यह श्रीदेवी के फैंस के लिए भी बेहतरीन तोहफा होगा।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार:
श्रीदेवी के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनको पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया था, इसलिए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। वहीं उनकी अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक और पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। बता दें कि श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी को दुबई के एक होटल में हो गया था। पहले बताया जा रहा था कि उनका निधन हार्ट अटैक से हुआ है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि उनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई थी।

Updated on:
07 Mar 2018 04:50 pm
Published on:
07 Mar 2018 03:32 pm