बॉलीवुड

श्रीदेवी की मौत से दुखी पति बोनी ने खत में बयां किया अपना दर्द

श्री दुनिया के लिए उनकी चांदनी थी लेकिन मेरे वह मेरा प्यार, मेरी दोस्त...
2 min read
Mar 01, 2018
boney and Sridevi
boney and Sridevi

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का बुधवार को राजकीय सम्मान के साथ विले पार्ले स्थित मोक्ष धाम में अंतिम संस्कार किया गया। चांदनी के आखिरी सफर में पूरा बॉलीवुड उमड़ा। पति बोनी कपूर ने श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने के बाद बोनी ने अपना दर्द सोशल मीडिश पर बयां किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक खत शेयर किया। बता दें कि श्रीदेवी के निधन के बाद पहली बार उन्होंने अपना दर्द बयां किया है। यह खत उन्होंने श्रीदेवी के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। उन्होंने इस खत में अपने परिवार, दोस्तों, फैंस और सहकर्मियों का इस दुख की घड़ी में साथ देने के लिए आभार जताया। उन्होंने अर्जुन कपूर और अंशुला के जज्बे की भी तारीफ की। बता दें कि अर्जुन कपूर और अंशुला बोनी और उनकी पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। जब अर्जुन को श्रीदेवी के निधन का पता चला था तो वे अपनी फिल्म की शूटिंग छोड़कर तुरंत जाह्नवी और खुशी के पास आ गए थे। इतना ही नहीं जब दुबई पुलिस बोनी कपूर से पूछताछ कर रही थी और श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हो रही थी तों मंगलवार सुबह अर्जुन कपूर अपने पिता बोनी की मदद के लिए दुबई पहुंच गए थे।

दुनिया के लिए उनकी चांदनी थी लेकिन मेरे लिए सबकुछ: बोनी
बोनी कपूर ने खत में लिखा कि श्री दुनिया के लिए उनकी चांदनी थी लेकिन मेरे वह मेरा प्यार , मेरी दोस्त, मेरी दोनों बेटियों की मां और सबकुछ थी। उन्होंने लिखा वो हमारे परिवार की धुरी थी।

अकेला छोड़ दें:
बोनी ने खत में गुजारिश की है कि उन्हें और उनके परिवार को अफसोस मनाने के लिए अकेला छोड़ दें। साथ ही उन्होंने लिखा कि अगर आप श्रीदेवी के बारे में बात ही करना चाहते हैं तो उनसे जुड़ी उन यादों की चर्चा कीजिए। एक अभिनेत्री के तौर पर उनका सम्मान कीजिए। उन्होंने लिखा एक कलाकार सिल्वर स्क्रीन पर जगमगाता रहता है।

बेटियों का ख्याल रखना बड़ी जिम्मेदारी:
बोनी ने लिखा कि फिलहाल उनकी दोनों बेटियों का ख्याल रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। बता दें कि श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। श्रीदेवी का बड़ा सपना था जाह्नवी को बॉलीवुड में डेब्यू करत देखना। श्रीदेवी अक्सर जाह्नवी के साथ उनकी फिल्म के सेट पर नजर आती थी।

Published on:
01 Mar 2018 03:41 pm