20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रीदेवी को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे करण जौहर, श्रीदेवी ने भी कर दी थी हां

करण फिल्म 'शिद्दत'में संजय दत्त, आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ श्रीदेवी को भी कास्ट करना चाहते थे।

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Mar 01, 2018

Karan johar and sridevi

Karan johar and sridevi

बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर , अभिनेत्री श्रीदेवी को लेकर फिल्म बनाना चाहते थे। श्रीदेवी के निधन से करण जौहर भी काफी दुखी हैं। करण फिल्म 'शिद्दत'में संजय दत्त , आलिया भट्ट और वरुण धवन के साथ श्रीदेवी को भी कास्ट करना चाहते थे। बताया जाता है कि करण ने श्रीदेवी के साथ 'शिद्दत'में काम करने को लेकर बात की थी और उन्होंने इसके लिए हामी भी भर दी थी। हाल ही में उन्होंने कहा था,'मैं श्रीदेवी के साथ फिल्म करना चाहता हूं। मुझे लगता है कि स्क्रीन पर वह जादू हैं। उनका जो औरा है, उसे दूसरा कोई दोहरा नहीं सकता।' करण जौहर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर को फिल्म'धड़क' से लॉन्च कर रहे हैं।

करण ने ही दी थी जाह्नवी को मां के निधन की खबर:
बता दें कि करण जौहर ही वे पहले व्यक्ति थे, जिन्होंने जाह्नवी कपूर को श्रीदेवी के निधन की खबर दी थी। श्रीदेवी के निधन के बाद करण जौहर के पास फोन आया। यह दुखद समाचार सुनकर एक बार तो वे सकते में आ गए। उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ। इसके बाद उन्हें जाह्नवी की याद आई तो तुरंत जाह्नवी के पास गए और भारी मन से उन्होंने जाह्नवी को यह खबर सुनाई। मां के निधन की खबर सुनते ही जाह्नवी बेहोश हो गई। करण उन्हें किसी तरह से अनिल कपूर के घर लेकर गए।

24 फरवरी को दुबई में हुआ श्रीदेवी का निधन:
अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी यानी बीते शनिवार की रात को दुबई के एक होटल में हो गया। श्रीदेवी दुबई एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। पहले बताया जा रहा था कि श्रीदेवी की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उनका निधन बाथटब में डूबने के कारण हुआ। इस संबंध में दुबई पुलिस ने बोनी कपूर से पूछताछ की। इसी वजह से श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को भारत लाने में देरी हुई। मंगलवार रात 10 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर विशेष विमान द्वारा मुंबई पहुंचा। बुधवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग