बॉलीवुड

‘रेस 3’: पहले ही दिन इतने करोड़ कमा सकती है सलमान की यह फिल्म!

ईद पर सलमान की अब तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं।
2 min read
• •
Updated: 15 Jun 2018, 2:13 PM IST
Race 3
Race 3

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। आज उनका इंतजार खत्म हो गया है। 'रेस 3' आज देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। यह फिल्म भारत में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई है। हर बार ईद पर सिनेमाघर सलमान के नाम पर बुक रहते हैं। ईद पर सलमान की अब तक जितनी भी फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें से ज्यादातर सुपरहिट रही हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी यह सिलसिला जारी रहेगा।

पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई:
'रेस 3' को लेकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म पहले दिन अच्छी कमाई कर सकती है। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। सबसे पहला कारण है कि इस समय सलमान की सोलो फिल्म रिलीज हुई है। 'रेस 3' के साथ कोई दूसरी फिल्म रिलीज नहीं हुई, इसका सीधा फायदा इस फिल्म को होगा। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार यह फिल्म पहले ही दिन 25 से 30 करोड़ रुपए की कमाई कर सकती है।

सलमान की फैन फॉलोइंग:
सभी जानते हैं कि बॉलीवुड में सलमान खान की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है। लड़कियां और लड़के तो सलमान की फैन है हीं, बुजुर्ग भी सलमान की फिल्में देखना काफी पसंद करते हैं। सलमान की फैन फॉलोइंग सिर्फ इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में काफी च्छी है।

ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पांस:

पिछले दिनों 'रेस 3' का ट्रेलर जारी किया गया था। देखते ही देखते यह ट्रेलर इंटरनेट पर वायरल हो गया। तब 24 घंटे में इसे एक करोड़ से अधिक लोगों ने देखा था। ऐसे में माना जा रहा है कि फिल्म को भी बॉक्स आॅफिस पर अच्छा रिस्पांस मिलेगा। साथ ही इस फिल्म को 3 डी में भी रिलीज़ किया गया है, जो देश की पहली 360 डिग्री विजुवल एक्सपीरियंस वाली फिल्म बताई जा रही है।

जबरदस्त एक्शन:
रेस सीरीज की सभी फिल्में एक्शन और सस्पेंस के लिए जानी जाती हैं। इस बार निर्माताओं ने कहा है कि पिछली दो फिल्मों से बेहतरीन एक्शन रेस 3 में देखने को मिलेंगे। 'रेस 3' के ट्रेलर में सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज गजब का एक्शन करते नजर आए। इनके अलावा बॉबी देओल, साकिब सलीम, अनिल कपूर, डेज़ी शाह भी एक्शन करते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में सलमान ने जो एक्शन किए हैं, वह उन्होंने बिना किसी बॉडी डबल की मदद के खुद किए हैं। ऐसे में दर्शकों में उनके एक्शन सीन्स को लेकर उत्सुकता और बढ़ गई है।

Published on: