7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सलमान की ‘RACE 3’ के वो 5 लाजवाब ACTION सीन, सिनेमाहाल में गूंजी तालियों की गड़गड़ाहट

सलमान की इस फिल्म के 5 लाजवाब एक्शन सीन जिन्हें देख आप सिनेमा हाल की सीटों पर खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।

3 min read
Google source verification

image

Riya Jain

Jun 15, 2018

salman khan race 3 top 5 action scenes

salman khan race 3 top 5 action scenes

बॅालीवुड स्टार सलमान खान की फिल्म रेस 3 बॅाक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है। एक्शन सीन से भरपूर इस फिल्म के रिव्यू काफी अच्छे आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म मार्निंग शोज से ही हाउस-फुल जाने लगी है। कल रात से ही फिल्म की सारी टिकटें बिक चुकी हैं। लोगों के लागातार फिल्म पर रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। बता दें जनता द्वारा इस फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म की कहानी काफी दमदार बताई जा रही है। तो आइए देखते हैं सलमान की इस फिल्म के 5 लाजवाब एक्शन सीन जिन्हें देख आप सिनेमा हाल की सीटों पर खड़े होकर तालियां बजाने पर मजबूर हो जाएंगे।

1. सलमान खान की एन्ट्री बड़े ही लाजवाब अंदाज में होती है।

2. जब संजना (डेजी) और सूरज (साकिब) सलमान खान को मारने की तैयारी करते हैं।

3. जब सलमान खान सभी के प्लाॅन को चौपट कर वापस एन्ट्री लेते हैं।

4. बॅाबी देओल और सलमान की शानदार फाइट।

Race 3 top 5 action scenes" src="https://new-img.patrika.com/upload/2018/06/15/action_2958801-m.jpg">

5. डेजी शाह और जैकलीन फर्नांडिस की हॅाट फाइट।

रेस 3 की कहानी

रेस 3 की कहानी एक परिवार के ईर्द-गिर्द घूमती है। शमशेर सिंह (अनिल कपूर) इस परिवार के हैड ऑफ दी फैमिली हैं। शमशेर हथियार बनाने वाली एक फैक्ट्री चलाते हैं, जिस कारण उनके कई सारे दुश्मन बन जाते हैं। इन दुश्मनों से शमशेर सिंह को बचाने के लिए उनके कुछ वफादार लोग भी उनके साथ रहते हैं, जो अपनी जान देकर भी अपने बॉस की रक्षा करने का वादा देते हैं। उन्ही में से एक हैं सिकंदर यानि सलमान खान।

शमशेर सिंह के दो बच्चे हैं जिनका नाम संजना (डेजी) और सूरज (साकिब) है। यह दोनों पिता के वफादार सिकंदर से बहुत चिढ़ते हैं, इसका कारण परिवार की जायदाद है। असल में सिकंदर, शमशेर के बड़े भाई का बेटा होता है। बड़े भाई की मौत के बाद सिकंदर की मां शमशेर के साथ शादी कर लेती हैं। इतना ही नहीं मरते समय सिकंदर की मां अपनी जायदाद के दो हिस्से कर देती है; एक हिस्सा सिकंदर के हाथ आता है और दूसरा हिस्सा संजना-सूरज में बंटता है। संजना और सूरज इसी बात से चिढ़ते हैं कि जब घर के मुखिया उनके पिता हैं तो फिर जायदाद का आधा हिस्सा सिकंदर को क्यों जा रहा है ?

वहीं इस फिल्म में बॉबी देओल यश का किरदार निभा रहे हैं। वह भी शमशेर के इस बिजनेस का हिस्सा है। फिल्म के इंटरवल तक संजना और सूरज यह प्लान बनाते हैं कि सिकंदर और यश को आपस में लड़ा दिया जाए को फिर पूरी जायदाद हथिया ली जाए। इसके लिए वो जेसिका (जैकलीन फर्नांडिस) को दोनों के बीच में हड्डी की तरह डाल देते हैं। लेकिन फिर जो ट्विस्ट आता है वह देखने लायक है।