बॉलीवुड

तलाक ने सेलिना जेटली से छीना सबकुछ, बेटे की कब्र पर फफक-फफक कर रोईं अभिनेत्री, पूर्व पति पर लगाया ये आरोप

Celina Jaitly Breakdown On Son Grave: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली का एक बहुत ही भावुक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं।

2 min read
May 07, 2026
Celina Jaitly (सोर्स- एक्स)

Celina Jaitly Breakdown On Son Grave: बॉलीवुड की पूर्व अभिनेत्री और मिस इंडिया रह चुकीं सेलिना जेटली इन दिनों जिंदगी के सबसे कठिन दौर से गुजर रही हैं। कभी ग्लैमर और मुस्कान के लिए पहचानी जाने वाली सेलिना अब निजी जिंदगी के तूफान में घिरी नजर आ रही हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने फैंस को भावुक कर दिया। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार के बाद कुमार विश्वास ने बताया योद्धा, प्रचंड हमला करते हुए बोले- मर्यादा होना जरूरी

बेटे की कब्र पर फूट-फूट कर रोईं सेलिना (Celina Jaitly Breakdown On Son Grave)

वीडियो में सेलिना अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र के पास बैठकर रोती दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने अपने टूटे हुए रिश्ते, बच्चों से दूरी और मानसिक पीड़ा को लेकर खुलकर बात की। दरअसल, सेलिना जेटली इन दिनों अपने ऑस्ट्रियाई पति पीटर हाग के साथ तलाक की कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं।

इसी सिलसिले में वो ऑस्ट्रिया पहुंची थीं। वहीं उन्होंने अपने बेटे शमशेर की कब्र पर जाकर उसे साफ किया और खुद को संभाल नहीं पाईं। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में उनका दर्द साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि बीते कुछ सप्ताह उनकी जिंदगी के सबसे मुश्किल दिनों में से रहे हैं।

सेलिना जेटली ने बयां किया दर्द

सेलिना जेटली ने दावा किया कि अदालत के आदेश और संयुक्त कस्टडी व्यवस्था के बावजूद उन्हें अपने बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को किसी दूसरी जगह ले जाया गया और उनसे संपर्क तक नहीं करने दिया गया। सेलिना ने कहा कि एक मां के रूप में इससे बड़ा दर्द उनके लिए कुछ नहीं हो सकता। उनका कहना है कि वह केवल अपने दिवंगत बेटे शमशेर की कब्र तक ही पहुंच सकीं।

पूर्व पति पर सेलिना ने लगाए आरोप

एक्ट्रेस ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर भी कई चौंकाने वाले आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि पति के करियर और परिवार को संभालने के लिए उन्होंने अपना देश, करियर और निजी जिंदगी तक छोड़ दी थी। भारत से दुबई, सिंगापुर और ऑस्ट्रिया तक उन्होंने कई बार घर बदला ताकि परिवार एक साथ रह सके। सेलिना के मुताबिक उन्होंने अकेले बच्चों की परवरिश की, लेकिन बदले में उन्हें मानसिक प्रताड़ना और अपमान मिला।

सेलिना का संपत्ति छीनने का आरोप

सेलिना ने ये भी आरोप लगाया कि तलाक को आपसी सहमति से खत्म करने की उनकी कोशिशें लगातार नाकाम की गईं। उन्होंने दावा किया कि उनकी संपत्ति धीरे-धीरे उनसे छीन ली गई और अब उनके पास वही बचा है जो शादी से पहले उनका था। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को उनके खिलाफ भड़काया जा रहा है और उनकी पहुंच सीमित कर दी गई है।

सेलिना और पीटर हाग की शादी

पीटर हाग और सेलिना की शादी साल 2011 में हुई थी। शादी के बाद दोनों चार बच्चों के माता-पिता बने। हालांकि 2017 में जन्मे जुड़वां बेटों में से एक शमशेर की दिल की गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी। बेटे की मौत का सदमा सेलिना कभी पूरी तरह भूल नहीं पाईं और अब तलाक तथा बच्चों से दूरी ने उनके दर्द को और गहरा कर दिया है।

ये भी पढ़ें

थलापति विजय की जीती हुई सीट से अब चुनाव लड़ेंगी तृषा कृष्णन? TVK के नेताओं के बीच चर्चा हुई तेज
Published on:
07 May 2026 07:48 am
Also Read
View All