Chhava writer break silence over AR Rahman comments: एआर रहमान ने फिल्म छावा को लेकर एक बयान दिया था उन्होंने उसे बांटने वाली फिल्म बताया था। अब छावा के राइटर ने म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को बेहद अनूठा जवाब दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है।
Chhaava writer breaks silence over AR Rahman comments: ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में अपने बॉलीवुड में काम न मिलने के लेकर बेबाक बयान दिया था, जिसके बाद इंडस्ट्री ने उन्हें आड़े हाथों लिया और खूब खरी-खोटी सुनाई। वहीं कई लोगों ने उनका समर्थन भी किया था। अब इसी बीच एआर रहमान एक बार फिर बड़े पचड़े में फंस गए हैं। उन्होंने कुछ समय पहले फिल्म छावा को बांटने वाली (Divisive) फिल्म कहा था। अब इस पूरे विवाद पर फिल्म के लेखक ऋषि विरमानी ने चुप्पी तोड़ी है और रहमान के दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।
एआर रहमान ने 'बीबीसी एशियन' को दिए एक इंटरव्यू में फिल्म 'छावा' के म्यूजिक कंपोजर होने के बाव भी फिल्म की विचारधारा पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसे समाज को बांटने वाली फिल्म बताया था। इतना ही नहीं, रहमान ने यह भी दर्द शेयर किया था कि पिछले 8 सालों में उन्हें इंडस्ट्री में ज्यादा काम नहीं मिला और इसके पीछे उन्होंने अपने धर्म को एक वजह बताया था। रहमान के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई कि क्या एक कलाकार को अपनी ही फिल्म के खिलाफ ऐसा बोलना चाहिए।
इसी को लेकर फिल्म 'छावा' के राइटर ऋषि विरमानी ने रहमान की सोच पर हैरानी जताई है। 'जूम' को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "यह विश्वास करना बहुत मुश्किल है कि महज कुछ घंटों की फिल्म देखकर किसी की पूरी सोच बदली जा सकती है। 'छावा' एक मनोरंजन करने वाली फिल्म है और आज के दर्शक बहुत समझदार हैं।
क्या आपको वाकई लगता है कि एक फिल्म से लोग बहक जाएंगे? लोगों को सही और गलत का फर्क अच्छी तरह पता है। मैंने लंबे समय बाद किसी फिल्म के लिए दर्शकों का इतना गहरा लगाव देखा है। दर्शकों ने फिल्म की कहानी को अपनी समझ और शर्तों पर अपनाया है, न कि किसी बंटवारे की सोच के साथ।
आपको बता दें कि विक्की कौशल स्टारर 'छावा' साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक रही है। छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की और दर्शकों ने इसे खूब सराहा। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के जिस संगीत की हर तरफ तारीफ हुई, उसे खुद एआर रहमान ने ही तैयार किया था।
अब फिल्म के लेखक के इस बयान के बाद इंडस्ट्री में एक नई बहस शुरू हो गई है। एक तरफ रहमान का अनुभव है और दूसरी तरफ फिल्म की टीम का तर्क। अब देखना यह है कि यह विवाद यहीं थमता है या आने वाले दिनों में कुछ और बड़े बयान सामने आते हैं।