बॉलीवुड

CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कंगना रनौत पर हमला बोला, उम्र को लेकर दिया बयान, कहा- मैं स्टूडेंट नहीं एक पत्रकार हूं

Saurav Das Vs Kangana Ranaut: CJP प्रवक्ता सौरभ दास को कुछ समय पहले कंगना रनौत ने यूजलेस और बेरोजगार कहा था और उनकी उम्र पर सवाल उठाए थे। अब उसी को लेकर सौरभ दास ने एक्ट्रेस के बयान पर पलटवार किया है। जैसे ही उनका ये बयान सामने आया तहलका मच गया। आइये जानते हैं सौरभ दास ने अब क्या कहा है…
2 min read
Jul 31, 2026
Cjp spokesperson Saurav Das Attack on Kangana Ranaut unemployee statement said inhe google bi galat jankari deta h
कंगना रनौत पर सौरभ दास का पलटवार (Photo Source-IANS )

Saurav Das Vs Kangana Ranaut: अभिनेत्री और मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत और 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास के बीच जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रही है। नई दिल्ली में CJP के विरोध प्रदर्शन से शुरू हुआ यह विवाद अब बेहद निजी और तीखे हमलों में बदल चुका है। हाल ही में कंगना द्वारा सौरव दास की उम्र, शिक्षा और रोजगार पर सवाल उठाए थे। कंगना ने सौरव दास को यूजलेस और बेरोजगार तक कह डाला था। अब एक बार फिर कंगना रनौत के इन्हीं दावों पर सौरभ दास ने बड़ा हमला बोला है। उन्होंने जो कहा वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

सौरव दास का कंगना रनौत पर पलटवार

सौरव दास ने ANI से खास बातचीत की। इस दौरान कंगना रनौत द्वारा फैलाए जा रहे तथ्यों को खारिज करते हुए कहा कि अभिनेत्री को गलत जानकारी मिल रही है। सौरव ने स्पष्ट किया कि वह छात्र नहीं बल्कि पेशेवर पत्रकार हैं। उन्होंने कहा, "कंगना जी को उनका गूगल भी गलत जानकारी बताता है। मैं 28 का नहीं बल्कि 27 साल का हुआ हूं। मैं कोई एक्टिव स्टूडेंट नहीं हूं, बल्कि एक पत्रकार हूं। मैं 'स्टूडेंट ऑफ लाइफ' हूं और सभी को जीवनभर सीखते रहना चाहिए। उम्र चाहे कितनी भी हो, अगर इंसान सीखता नहीं है तो उसमें समझदारी नहीं आती। कंगना जी को भी यह समझना चाहिए और 'स्टूडेंट ऑफ लाइफ' बनना चाहिए।"

क्या था कंगना रनौत का विवादित बयान?

दरअसल, इससे पहले कंगना ने सौरभ दास का नाम लेकर एक लंबी इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर कर उनका मजाक उड़ाया था। कंगना ने सौरव को "बेकार और बेरोजगार" बताते हुए लिखा था कि गूगल के मुताबिक वह 28 साल के हैं, तो फिर खुद को छात्र कैसे बता रहे हैं। अपनी उपलब्धियों का बचाव करते हुए सांसद कंगना ने कहा था, "28 साल की उम्र में मेरे पास 2 राष्ट्रीय पुरस्कार थे। मैं पिछले 20 सालों से पब्लिक लाइफ में हूं और सांसद होने के साथ-साथ एक फिल्ममेकर, प्रोड्यूसर, स्क्रीन राइटर और एंटरप्रेन्योर भी हूं। सौरव जैसे बेरोजगार लोग कभी नहीं समझ पाएंगे कि हर उम्र में अत्यधिक डिमांड में होने का क्या मतलब होता है। प्रिय सौरव, तुम छात्र नहीं हो, बस बेकार हो।"

"कंगना को उनकी खुद की पार्टी भी सीरियसली नहीं लेती"

कंगना के इस तीखे हमले के बाद सौरव दास ने सभी से अपील की कि वह सांसद के बयानों को गंभीरता से न लें। उन्होंने कहा कि कंगना रनौत को उनकी खुद की पार्टी यानी भाजपा के लोग ही गंभीरता से नहीं लेते, तो देश की Gen Z या Gen Alpha पीढ़ी उन्हें क्यों सीरियसली लेगी? तंज कसते हुए सौरव दास ने एक और बड़ा दावा किया था और कहा था कि कंगना बिना वजह उनकी जान के पीछे पड़ी हुई हैं, क्योंकि उनका लुक युवा ऋतिक रोशन से मिलता-जुलता है। दोनों पक्षों की तरफ से आ रहे इन बयानों ने सोशल मीडिया पर भारी बहस छेड़ दी है।

Updated on:
31 Jul 2026 09:05 am
Published on:
31 Jul 2026 08:28 am