Cockroach Janta Party: हाल ही में बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार्स Ajay Devgn और Abhishek Bachchan को पीछे छोड़ते हुए ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ एक नई वायरल सेंसेशन उभरी है।
Cockroach Janta Party: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नया नाम ट्रेंड में बना हुआ है और वो है 'कॉकरोच जनता पार्टी'। इंस्टाग्राम पर इस पेज की लोकप्रियता इतनी तेजी से बढ़ी है कि इसने कई बड़े बॉलीवुड सितारों को फॉलोअर्स की रेस में कड़ी टक्कर दे दी है। तो यही वजह है कि इंटरनेट पर अब इसकी तुलना फिल्म इंडस्ट्री के कुछ फेमस एक्टर्स से की जा रही है।
मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक, 'कॉकरोच जनता पार्टी' के इंस्टाग्राम पर करीब 15.9 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। इसमें सबसे मजेदार बात ये है कि ये संख्या कई बॉलीवुड स्टार्स से ज्यादा है। Ajay Devgn के लगभग 12.1 मिलियन और Abhishek Bachchan के करीब 12.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं और ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स इस तुलना को लेकर जमकर चर्चा कर रहे हैं।
यहीं नहीं, Suniel Shetty के करीब 5.8 मिलियन, Anil Kapoor के 6.1 मिलियन, Bobby Deol के 3.9 मिलियन और Emraan Hashmi के लगभग 5 मिलियन फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं। तो वहीं Vivek Oberoi के करीब 3.2 मिलियन और R. Madhavan के लगभग 5.5 मिलियन फॉलोअर्स हैं। Nana Patekar का अकाउंट भी इस चर्चा में शामिल हो गया है, जिनके करीब 346 हजार फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।
बता दें, साउथ इंडस्ट्री के स्टार्स की बात करें तो Mahesh Babu करीब 15.3 मिलियन और Jr NTR लगभग 8 मिलियन फॉलोअर्स के साथ सोशल मीडिया पर मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं।
बता दें, सोशल मीडिया एक्सपर्ट्स का मानना है कि ऐसे ट्रेंड लोगों को एंटरटेन करने के साथ-साथ रोजमर्रा की टेंशन से थोड़ा राहत भी देते हैं और यही वजह है कि मजेदार मीम्स कुछ ही घंटों में वायरल हो जाते हैं। कंटेंट, एंगेजमेंट और वायरल ट्रेंड्स भी किसी पेज को तेजी से आगे बढ़ाने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। फिलहाल 'कॉकरोच जनता पार्टी' का नाम इंटरनेट पर तेजी से चर्चा में है और यही वजह है कि ये पेज बॉलीवुड स्टार के बीच भी तुलना का विषय बन चुका है।