बॉलीवुड

रेखा-अमिताभ के टूटे रिश्ते पर समय रैना ने ली चुटकी, अर्चना पूरन सिंह से बोले- जया बच्चन से हार गईं एक्ट्रेस

Samay Raina on Rekha-Amitabh Bachchan: कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर रेखा और अमिताभ बच्चन के टूटे रिश्ते पर इशारों ही इशारों में चुटकी ली है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।

2 min read
Feb 10, 2026
Samay Raina on Rekha-Amitabh Bachchan (सोर्स- एक्स)

Samay Raina on Rekha-Amitabh Bachchan: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते हैं। समय कभी भी अपनी कॉमेडी के चक्कर में ऊटपटांग चीजें भी बोल देते हैं। अब कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला जब उनकी मुलाकात अर्चना पूरन सिंह से हुई। अर्चना ने अपने व्लॉग में समय रैना के साथ हुई अपनी मुलाकात को फैंस के साथ साझा किया है।

ये भी पढ़ें

एक बाज ने किया दुनिया के सबसे अमीर यूट्यूबर का करोड़ों का नुकसान, मिस्टर बीस्ट ने किया खुलासा

अर्चना ने शेयर किया समय के साथ व्लॉग (Samay Raina on Rekha-Amitabh Bachchan)

वीडियो में देखा जा सकता है कि अर्चना पूरन सिंह समय से कहती हैं कि मैं भी बॉलीवुड एक्ट्रेस रह चुकी हूं। मैंने भी फिल्मों में काम किया है। इस पर समय रैना कहते हैं कि हां हमें पता है। हालांकि इसके बाद समय रैना जो कहते हैं वो सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

अर्चना और समय के बीच हुई बातचीत (Samay Raina on Rekha-Amitabh Bachchan)

अर्चना इसके बाद समय से कहती हैं कि मैं फिल्मफेयर अवॉर्ड में नॉमिनेट हो चुकी हूं बेस्ट एक्ट्रेस के लिए। हालांकि मैं जीत नहीं पाई थी। उस वक्त मैं रेखा जी से हार गई थी। बस फिर क्या था इसके बाद समय रैना एक बार फिर अपना कॉमिक पंच यहां मारते हैं और अर्चना से जो कहते हैं उसे सुनकर हर कोई हंसने लगा।

रेखा-अमिताभ के टूटे रिश्ते पर समय रैना की चुटकी

इसके बाद समय रैना अर्चना पूरन सिंह से कहते हैं कि कोई बात नहीं रेखा जी लॉस्ट टू जया बच्चन। यानी रेखा जी जया बच्चन से हार गई। अब यहां पर समय रेखा और अमिताभ के टूटे रिश्ते पर चुटकी लेते हुए नजर आए। पूरी दुनिया ये बात जानती है कि रेखा किस हद तक अमिताभ बच्चन से प्यार करती हैं। वो अब भी कई मौकों पर अपने प्यार को जगजाहिर कर चुकी हैं। लेकिन वक्त को कुछ और ही मंजूर था। रेखा को कभी उनकी मोहब्बत नसीब नहीं हुई। अमिताभ बच्चन ने हमेशा रेखा के आगे अपनी पत्नी जया बच्चन को ही चुना।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

अर्चना पूरन सिंह और समय रैना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। समय रैना ने अपने मजाकिया अंदाज से एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है। समय के इस बयान के बाद खुद अर्चना पूरन सिंह भी काफी शॉक्ड रह गईं। समय की इस बात को सुनने के बाद वो भी हैरानी में पड़ गईं।

ये भी पढ़ें

आपके पूर्वजों के कारण बंटवारा हुआ…अदनान सामी का फूटा गुस्सा, मोहन भागवत संग डिनर पर हुआ बवाल

Updated on:
10 Feb 2026 01:08 pm
Published on:
10 Feb 2026 01:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर