Danish Iqbal Bade Sahab Dhurandhar 2: 'धुरंधर 2' में बड़े साहब का किरदार निभाने वाले अभिनेता दानिश इकबाल ने बताया कि रणवीर सिंह शूटिंग के दौरान बहुत ही अच्छे और सहयोगी थे। उन्होंने बताया कि किदार के लुक में आने के लिए और कृत्रिम अंग लगाने में 8-9 घंटे और उसे हटाने में 3-4 घंटे लगे थे।
Danish Iqbal Bade Sahab Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज में बड़े साहब (दाऊद इब्राहिम) का किरदार निभाने वाले एक्टर दानिश इकबाल ने अपने छोटे मगर जबरदस्त रोल में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया। हाल ही में उन्होंने अपने को-स्टार और फिल्म के लीड हीरो रणवीर सिंह की सेट पर सपोर्ट के लिए उनकी प्रशंसा की और बड़े साहब के रूप में अपने लुक के बारे में बात की।
ज़ूम के साथ एक इंटरव्यू में दानिश इकबाल ने बताया कि बड़े साहब के रूप में आने में उन्हें 8 से 9 घंटे लगे, जबकि कृत्रिम अंग हटाने में अलग से 3 से 4 घंटे लगे। उन्होंने कहा, "शूटिंग के दिनों में भी मैं थोड़ा चिंतित रहता था, सोचता था कि यह कैसा दिखेगा। लेकिन हां, मैंने इस प्रोसेस का भरपूर आनंद लिया। आदित्य धर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, वो एक शानदार निर्देशक, विनम्र और एक अच्छे इंसान हैं। वो अपने एक्टर्स को अच्छा फील कराना बखूबी जानते हैं।"
इसके अलावा, उन्होंने रणवीर को एक 'प्यारा' इंसान बताया और कहा कि जहां सभी उन्हें ऊर्जा से भरपूर बताते हैं, वहीं पहली मुलाकात में रणवीर बेहद विनम्र और मिलनसार थे। अपनी मुलाकात को याद करते हुए दानिश ने बताया कि जब रणवीर ने उन्हें बड़े साहब के बाद देखा, रणवीर समेत सेट पर मौजूद सभी लोग उनके इस बदलाव को देखकर दंग रह गए। उन्होंने आगे कहा कि रणवीर इस बात को समझते हैं कि इतने भारी प्रोस्थेटिक मेकअप को सहन करने के लिए कितनी मेहनत और धैर्य की आवश्यकता होती है।
दानिश ने आगे कहा, "रणवीर बहुत सपोर्टिव थे और हर टेक के बाद, वो मेरे पास आकर कहते थे, 'शानदार, सर'। वैसे तो शानदार बात जो आप बस यूं ही कह देते हैं, लेकिन फिर, आप वास्तव में महसूस कर सकते हैं कि यह तारीफ और प्यार वो दिल से देते हैं। वो बहुत ही प्यारे और मिलनसार व्यक्ति हैं।"
बता दें कि फिल्म में दानिश इकबाल ने बड़े साहब का किरदार निभाया और उसको बड़े ही जबरदस्त अंदाज में पेश किया। उसको इस किरदार के लिए काफी तारीफ़ मिल रही हैं। वहींम रणवीर सिंह एक भारतीय जासूस हमजा अली मजारी/जसकिरत सिंह रंगी के किरदार में नजर आ रहे हैं।
धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने पहले ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और महज दो दिनों में इसने पेड प्रीव्यू समेत 226.27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। और दर्शकों में फिल्म के क्रेज को देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगी अपने पहले वीकेंड के अंत तक 'धुरंधर द रिवेंज' कमाई के मामले में 300-400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और कई फिल्मों के रिकार्ड्स भी तोड़ देगी।