बॉलीवुड

Sunjay Kapur की मौत के 3 महीने बाद छिड़ी बहस, करिश्मा कपूर के बच्चों ने लगाए सौतेली मां पर आरोप

Sunjay Kapur Property Dispute: बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत के बाद उनकी प्रॉपर्टी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। उनके और करिश्मा कपूर के बच्चे दोनों ने अपना हिस्सा मांगा है और सौतेली मां प्रिया सचदेव के खिलाफ कोर्ट पहुंच गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2025, 9:28 AM IST
Sunjay Kapur Property Dispute
करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बच्चों संग एक्स से ली गई तस्वीरें

Karisma Kapoor children move Delhi High Court: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड और बिजनेसमैन संजय कपूर की मौत 3 महीने पहले हुई थी और उनकी मौत के बाद से ही उनकी 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी पर घर में ही घमासान मचा हुआ है। अब बार एंड बेंच की एक रिपोर्ट के अनुसार, करिश्मा कपूर के दोनों बच्चे बेटी समायरा और बेटा कियान दोनों ने अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा मांगा है। साथ ही सौतेली मां प्रिया सचदेव कपूर पर जालसाजी का आरोप लगाया है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने मांगा पिता की प्रॉपर्टी में हिस्सा (Karisma Kapoor children move Delhi High Court)

समायरा और कियान ने दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने 21 मार्च 2025 को बनी वसीयत को 'फर्जी' और 'संदिग्ध' बताया है। संजय कपूर के दोनों बच्चों ने कोर्ट से गुजारिश की है कि जब तक यह विवाद हल नहीं हो जाता, तब तक संजय कपूर की सभी संपत्तियों को फ्रीज कर दिया जाए।

बच्चों ने मांगा 20-20 प्रतिशत हिस्सा (Sunjay Kapur Karisma Kapoor)

याचिका में प्रिया कपूर पर यह भी आरोप लगा है कि उन्होंने संजय की वसीयत को करीब 7 हफ्तों तक सबसे छुपाकर रखा। करिश्मा कपूर के बच्चों ने कोर्ट से मांग की है कि उन्हें पिता की पूरी संपत्ति में से 20-20 प्रतिशत का हिस्सा मिलना चाहिए। इस मामले पर अब दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

संजय कपूर की हुई थी 3 महीने पहले मौत (Sunjay Kapur Property Dispute)

बता दें, बिजनेसमेन संजय कपूर की मौत 12 जून को हुई थी। उन्हें इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया था। इसके बाद पूरी इंडस्ट्री से लेकर बिजनेस वर्ल्ड में हंगामा मच गया था। अब उनकी मौत के बाद उनकी संपत्ति पर विवाद बढ़ता जा रहा है।

Updated on:
10 Sep 2025, 9:28 AM IST
Published on: