बॉलीवुड

जल्द विरुष्का की तरह फैंस को शादी का सरप्राइज देंगे रणवीर-दीपिका! ये रहा सबूत

खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं
2 min read
• •
Jan 08, 2018
deepika
ranveer-deepika

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के चर्चे तो अक्सर सुर्खियां बटोरते रहते हैं लेकिन अब चर्चा है कि दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं। बता दें कि दोनों ने न्यू ईयर साथ में मनाया। न्यू ईयर मनाने के लिए दीपिका और रणवीर मालदीव गए थे। उस समय भी इनकी सगाई को लेकर चर्चाएं हो रही थी। कहा जा रहा था कि दोनों गुपचुप सगाई रचाने वाले हैं। अब मीडिया में खबरें आ रही हैं कि दोनों जल्द ही शादी रचा सकते हैं। इन खबरों को बल तब मिला जब रणवीर के परिवार ने दीपिका को एक डायमंड सेट और एक खूबसूरत साडी भेंट की। रणवीर के परिवार ने दीपिका को यह गिफ्ट बर्थडे पर दी।

ये भी पढ़ें... बड़ी मुश्किल! इस ईद पर सलमान के सामने होंगी उनकी एक्स और जिगरी दोस्त

इसके बाद से इन दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। बता दें कि रणवीर और दीपिका काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं लेकिन इन दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोला है। वहीं इनकी शादी को लेकर भी खबरें आती रहती हैं। अब जब रणवीर के परिवार ने बर्थडे पर दीपिका को इतना महंगा गिफ्ट दिया तो, यह उनके संबंध की गहराईयों को बयां करता है। रणवीर के परिवार ने दीपिका को जो खूबसूरत साडी गिफ्ट की है, वह सब्यसाची द्वारा डिजाइन की गई है। वहीं रणवीर की भी दीपिका के परिवार से काफी नजदीकियां हैं। दीपिका के पापा रणवीर को बेटे की तरह मानते हैं।

ये भी पढ़ें... अमिताभ-जया को छोड़ नया घर बसाएंगे ऐश-अभिषेक, ये रही वजह
दीपिका भी कई बार रणवीर के परिवार के साथ नजर आती है। इससे साफ है कि दोनों के परिवार इनके रिलेशन को लेकर काफी सकारात्मक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि यह कपल भी अनुष्का-विराट की तरह जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकता है। अब देखना है कि रणवीर- दीपिका अपने फैंस को शादी की खुशखबरी कब देते हैं।

Updated on:
08 Jan 2018 03:30 pm
Published on:
08 Jan 2018 01:14 pm
Also Read
View All
‘पहली बार हमें कातिल कहा जा रहा है’, कोमल रानी के आरोपों के बाद सुनीता आहूजा के सपोर्ट में आईं बहू कश्मीरा शाह

तेज प्रताप यादव ने स्वरा भास्कर को कर दिया रोस्ट? बात करते-करते लगाया ‘जय सनातन’ का नारा, वीडियो हुआ वायरल

दिशा पाटनी की बहन खुशबू ने बताया कैसे लड़कियों रख सकती हैं खुद को सुरक्षित? बोलीं- भारत में जो हो रहा नहीं होगा बंद

‘सलमान खान ने इग्नोर किया’, शहजाद पूनावाला ने स्वरा भास्कर पर कसा तंज, ‘राइज एंड फॉल’ में आते ही छिड़ी जुबानी जंग

अभिनेता अभिषेक बनर्जी ने बताया युवाओं की मानसिकता का सच, बोले- अकेले रहने में खुश है नई पीढ़ी