बॉलीवुड

दीपिका ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, रणवीर से नहीं करेंगी शादी! वजह जान सभी चौंके

रिपोर्ट में दावा किया गया है दीपिका अभी शादी नहीं करना चाहतीं
2 min read
• •
Updated: 5 Jun 2018, 1:11 PM IST
Deepika and Ranveer
Deepika and Ranveer

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के बाद अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी इस वर्ष शादी रचा ली। विराट—अनुष्का और सोनम—आनंद आहूजा की शादीयां सुर्खियों में रही। इनकी शादी के बाद अब दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर चर्चाए हैं। हालांकि इनकी शादी को लेकर खबरें तो काफी दिनों से आ रही थी लेकिन पिछले कुछ दिनों से अटकलें लगाई जा रही है कि रणवीर और दीपिका इसी वर्ष अक्टूबर या नवंबर माह में शादी कर सकते हैं।

अभी शादी का इरादा नहीं:
पहले बताया जा रहा था कि यह जोड़ा अक्टूबर या नवंबर में स्विट्जरलैंड में शादी रचा सकता है। हालांकि अभी तक इनकी शादी की खबर और डेट कन्फर्म नहीं है। वहीं एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल दीपिका-रणवीर अभी शादी नहीं करेंगे। रिपोर्ट में दावा किया गया है दीपिका अभी शादी नहीं करना चाहतीं।

कमिटमेंट से डर रही हैं दीपिका:
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रणवीर तो दीपिका से शादी करना चाहते हैं और वह इस शादी को लेकर काफी उत्साहित भी हैं। वहीं दीपिका कोई भी कमिटमेंट करने में डर रही हैं। इसी वजह से इनकी शादी अभी टल रही है।

रणबीर है वजह:
बता दें कि रणवीर सिंह से पहले दीपिका अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। दीपिका इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थीं। वह रणबीर से शादी भी करना चाहती थीं लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा चल पाया। रणबीर से ब्रेकअप होने के बाद अब दीपिका किसी भी तरह के कमिटमेंट से डर रही हैं। दीपिका-रणवीर के एक नजदीकी दोस्त ने बताया है कि दीपिका किसी समय रणबीर कपूर से शादी करना चाहती थीं और इसके लिए अपने कॅरियर से समझौता करने को भी तैयार थीं।

टूट गया दीपिका का दिल:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद दीपिका का दिल बुरी तरह से टूट गया। वहीं रणबीर कपूर आसानी से अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए। इसी वजह से अब दीपिका अपने और रणवीर सिंह के रिलेशनशिप को लेकर डरी हुई हैं। हालांकि रणवीर सिंह पूरी तरह दीपिका को लेकर कमिटेड हैं।

Published on:
Also Read
View All
शर्मिला टैगोर ने क्यों अपनाया था इस्लाम? बेटी सबा अली खान ने बताई शादी और धर्म परिवर्तन से जुड़ी असली वजह

“लिवर कैंसर से जंग के बीच प्रदूषण से मुकाबला”, अभिनेत्री नफीसा अली सोढ़ी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट, जताई चिंता

दिवाली के बाद मीका सिंह का इमोशनल पोस्ट, अपने करीबी को खोने के बाद नहीं मनाना चाहते थे त्योहार, फिर लिया बड़ा फैसला

‘क्लिकबेट ही सब कुछ नहीं होता’, दिवाली पर बिल्डिंग में आग वायरल के वीडियो पर भड़कीं फराह खान, मीडिया पोर्टल्स को लगाई फटकार

दलेर मेहंदी ने उत्तराखंड विवाद पर पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मीका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’