Deepika Padukone- Ranveer Singh Blessed Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर बेटी ने जन्म दे दिया है।
Deepika Padukone Ranveer Singh welcome baby girl: बॉलीवुड के पावर कपल कहे जाने वाले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर किरकारी गूंज उठी है। शनिवार को हॉस्पिटल में भर्ती हुई एक्ट्रेस ने रविवार को बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद कपल के फैंस खुशी से झूम उठे हैं। सोशल मीडिया पर हर कोई दीपवीर को बधाईयां दे रहा है।
दीपिका पादुकोण की डिलीवरी मुंबई के एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में हुई हैं। आज यानी 8 सितंबर को दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही उनके परिवार और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी भी कपल को शुभकामनाएं दे रहे हैं।