बॉलीवुड

दीपिका-रणवीर की शादी पर मंत्री स्मृति ईरानी ने किया ऐसा पोस्ट, देखकर आपकी भी छूट जाएगी हंसी

केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है
2 min read
• •
Updated: 15 Nov 2018, 10:51 AM IST
Deepika ranveer Smiriti irani
Deepika ranveer Smiriti irani

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी चर्चा का विषय बना हुई है। बुधवार 14 नवंबर को इन दोनों ने इटली के लेक कोमो में कोंकणी रीति रिवाज से शादी की। आज 15 नवंबर को ये दोनों सिंधी परंपरा के अनुसार विवाह करेंगे। सभी को इनके विवाह की तस्वीरों का इंतजार है। हालांकि अभी तक इनकी शादी की तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। फैंस अपने चहेते स्टार्स की टीम से तस्वीरें शेयर करने के लिए कह रहे हैं। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को भी दीपिका-रणवीर की शादी की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है।

स्मृति ईरानी ने किया मजाकिय पोस्ट:
केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने दीपवीर की शादी की तस्वीरों को लेकर इंस्टाग्राम पर एक मजाकिया पोस्ट किया है। दरअसल उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की है। इस तस्वीर को देखकर आपको भी हंसी आ जाएगी।

नरकंकाल की फोटो की पोस्ट:
स्मृति ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नरकंकाल की तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में एक नरकंकाल बेंच पर बैठा दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,'जब आप दीपिका और रणवीर की वेडिंग तस्वीरों का इंतजार काफी समय से कर रहे हों...।' लोगों ने इस पोस्ट पर दिलचस्प कमेंट भी किए। कुछ यूजर्स तो ये देखकर खुश हो गए कि सिर्फ उन्हें ही नहीं बल्कि केंद्रीय मंत्री को भी तस्वीरों का इंतजार है।

सोशल मीडिया पर लीक हुई रणवीर-दीपिका की तस्वीरें:
सोशल मीडिया पर दूल्हे बने रणवीर सिंह की एक तस्वीर लीक हो गई है। इस तस्वीर में रणवीर सिंह गोल्डेन शेरवानी में नज़र आ रहे हैं। वहीं दीपिका की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीरें दीपिका अपनी मां उज्जवला के साथ हैं। तस्वीर में वह साड़ी में नज़र आ रही हैं। बताया जा रहा है कि यह तस्वीर इनकी शादी की है। हालांकि इस तस्वीर में दीपिका का चेहरा साफ नज़र नहीं आ रहा।

Published on:
Also Read
View All
Ramayana Box Office Collection Day 1: रणबीर कपूर की रामायाण ने ओपनिंग पर किया धमाका, पहले दिन तोड़े ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड

“सनातन धर्म के अपमान को देश बर्दाश्त नहीं करेगा”, शाहरुख खान पर फूटा बीजेपी विधायक का गुस्सा

Gajraj Rao Exclusive: ‘पिता को मशीन की तरह काम करते देखा’, टेलरिंग शॉप से विज्ञापन की दुनिया में कैसे आए गजराज राव? खास बातचीत में बताया

सनी बनेंगे हनुमान तो राघव जुयाल निभाएंगे मेघनाथ का किरदार, ‘रामायण 2’ में कौन-सा एक्टर निभाएगा कौन-सा किरदार

Ramayana Rise of a Legend Review: ‘रामायण’ तो पहले भी देखी लेकिन ये रामायण एकदम अलग है, कहानी को बरकरार रखते हुए फिल्म में दिखी भव्यता