बॉलीवुड

शादी से पहले गर्लफ्रेंड दीपिका ने रणवीर को दी ऐसी सलाह, पढकर चौंक जाएंगे

हाल ही में इनकी सगाई को लेकर भी खबरें सामने आई थी। वहीं अब इनकी शादी की भी चर्चा है लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई

2 min read
Jan 11, 2018
Deepika padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के प्यार के चर्चे तो आते ही रहते हैं। बता दें कि यह कपल कई बार साथ में नजर आता है। हाल ही में इनकी सगाई को लेकर भी खबरें सामने आई थी। वहीं अब इनकी शादी की भी चर्चा है लेकिन अभी तक इन दोनों ने अपने रिलेशन को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है। हांलांकि रणवीर सिंह और दीपिका एक दूसरे के परिवार के काफी करीब हैं। दीपिका पादुकोण हाल ही में नेहा धूपिया के चैट शो में पहुंची थी। दीपिका के साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी थी।

दीपिका इस शो में वन शोल्डर चैकर्ड ड्रेस पहनकर पहुंची थी, जिसमें वह बहुत ही गॉर्जियस लग रही थीं। दीपिका की बहन अनीशा ने व्हाइट टॉप और रिप्ड जींस के साथ डेनिम जैकेट पहना था। शो के दौरान दीपिका उनकी बहन और नेहा ने काफी मस्ती की और खूब धमाल किया। शो पर दीपिका का बहुत ही फनी अंदाज भी देखने को मिला। शो पर दीपिका ने बहुत फनी कैट वॉक किया। इस दौरान दीपिका ने रणवीर सिंह को लेकर एक किस्सा भी बताया।

दरअसल शो के दौरान दीपिका को एक वाक्य पूरा करने के लिए कहा गया। वाक्य था रणवीर को यह करना बंद कर देना चाहिए। इस पर दीपिका ने इस वाक्य को पूरा करते हुए तुरंत उत्तर दिया, रणवीर बेहूदा या अपमानजनक कपडे पहनना बंद करे।' बता दें कि रणवीर सिंह अपने कपड़ों की स्टाईल को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रणवीर सिंह बॉलीवुड में सबसे हटके कपडे पहनते हैं।

ये भी पढ़ें

OMG! ऐसा क्या हुआ जो रेस 3 की शूटिंग कैंसल करा सलमान को ले गई पुलिस

बता दें कि शो पर दीपिका की बहन भी पहुंची थी। दीपिका की बहन अनीशा उनसे लगभग 5 साल छोटी हैं और ग्लैमर वर्ल्ड से कोसों दूर हैं। अनीशा एक गोल्फर हैं। इन्होंने अपने पापा प्रकाश पादुकोण को फॉलो करते हुए बॉलीवुड की बजाय स्पोर्ट्स में अपना करियर बनाया है। अनीशा कई बार इंटरनेशनल लेवल पर इंडिया को रिप्रेजेंट कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें

मुश्किल में भंसाली! पद्मावत पर भारी पडेगा पैडमैन, ये रहे कारण
Updated on:
11 Jan 2018 07:03 pm
Published on:
11 Jan 2018 05:11 pm
Also Read
View All