बॉलीवुड

24 नवंबर से धर्मेंद्र और सलीम खान का क्या है कनेक्शन? एक तारीख और दो किस्से

24 November Connection: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। पुरे देश में गम का माहौल है। एक्टर की अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है। आइए आपको बताते हैं, सलीम खान और धर्मेंद्र के लिए 24 नवंबर के भावुक कनेक्शन के बारे में… पढ़िए पूरी खबर।

2 min read
Nov 24, 2025
फोटो में सलीम खान और धर्मेंद्र (इमेज सोर्स: एक्टर और लेखक इंस्टाग्राम)

Dharmendra-Salim Khan 24 November Connection: 24 नवंबर का दिन अब शायद ही कोई भूल पाएगा। आज ही के दिन बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। एक्टर के निधन से पुरे भारत में गम का माहौल है। फैंस से लेकर फेमस सेलेब्स तक, सभी सदमे में हैं। अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में स्थित पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। अपने फेवरेट हीरो धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने के लिए मशहूर लेखक सलीम खान भी पहुंचे हैं। चलिए अब आपको लेखक और एक्टर के 24 नवंबर के भावुक कनेक्शन के बारे में बताते हैं।

ये भी पढ़ें

Dharmendra Last Rites: मुखाग्नि देने श्मशान घाट पहुंचे सनी देओल, सामने आया वीडियो

दोस्त को अंतिम विदाई देने पहुंचे सलीम खान; देखें वीडियो-

लेखक और एक्टर के लिए 24 नवंबर का दिन…

24 नवंबर का दिन सलीम खान और धर्मेंद्र, दोनों के लिए एक भावनात्मक और खास कनेक्शन रखता है। दरअसल, बॉलीवुड के पटकथा लेखक सलीम खान का आज 90वां जन्मदिन है। आज सुबह से ही सभी उन्हें बधाई सन्देश भेज रहे थे। उनकी बेटी अर्पिता खान शर्मा ने सोशल मीडिया पर पिता को 90वें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें एक लेजेंड बताया। सभी खुश थे, लेकिन दोपहर में खबर आई कि बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र नहीं रहे।

यह एक ऐसा संयोग है, जिसने बॉलीवुड के दो दिग्गज नामों को एक ही दिन में सुर्खियों में ला दिया। सलीम-जावेद की राइटिंग जोड़ी और धर्मेंद्र की दोस्ती किसी से छिपी नहीं थी। ‘शोले’, ‘जंजीर’, ‘शान’, जैसी फिल्मों ने इस तिकड़ी को अमर कर दिया था। इसी दोस्ती की वजह से कहा जाता था कि सलीम खान के फेवरेट एक्टर हमेशा से धर्मेंद्र ही रहे। इसलिए 24 नवंबर का दिन अब न सिर्फ सलीम खान के जन्मदिन के तौर पर याद किया जाएगा, बल्कि धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देने का भी दिन बन गया है।

ये भी पढ़ें

धर्मेंद्र के जेब में नहीं थे पैसे… जब ‘हीमैन’ ने चने खाकर सड़क किनारे बेंच पर बिताई रातें

Also Read
View All

अगली खबर