बॉलीवुड

धर्मेंद्र की हालत को लेकर आई चिंताजनक खबर, 89 वर्षीय अभिनेता की तबीयत नाजुक

Dharmendra Deol Health Update: एक्टर धर्मेंद्र की सेहत बिगड़ गई है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी तबियत में लगातार गिरावट देखी जा रही है...
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Nov 2025, 10:32 AM IST
Dharmendra की हालत हुई खराब, वेंटिलेटर पर है एक्टर
बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र (सोर्स: X @aapkadharam)

Dharmendra Deol Health Update: बॉलीवुड के 'हीमैन' कहे जाने वाले वेटरन एक्टर धर्मेंद्र की तबीयत बेहद नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सांस लेने में तकलीफ के चलते उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। उनकी हालत बिगड़ने की खबर है।

ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हुए एक्टर

HT के अनुसार, धर्मेंद्र को आज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी सेहत के बारे में अभी और जानकारी नहीं मिली है। परिवारवालों ने इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया है। इससे पहले महीने की शुरुआत में जब धर्मेंद्र अस्पताल गए थे, तो उनकी पत्नी एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन हेमा मालिनी ने उनकी सेहत के बारे में बताया था कि वो अभी ठीक है। लेकिन अब खबरें आ रही है कि धर्मेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फैंस उनकी जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है।

Also Read
View All
उत्तराखंड विवाद के बाद दलेर मेहंदी ने पहली बार तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मेरा भाई मिका मेरे लिए मजबूती से खड़ा रहा’

पंकज त्रिपाठी ने फिल्मों में आने से पहले होटल में किया था काम, 2 साल होटल में छीलते रहे प्याज और आलू

‘एनिमल’ से ‘वध’ तक नेगेटिव रोल निभाने वाले सौरभ सचदेवा ने टाइपकास्टिंग पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘मैं खुद को एक दायरे में नहीं बांधता’

20 साल बाद साथ आए मिथुन चक्रवर्ती और शिल्पा शिरोडकर, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर लिखा स्पेशल नोट

सैफ-अमृता के तलाक के बाद भी नहीं आई रिश्ते में कड़वाहट, अमृता सिंह को लेकर सबा बोलीं- ‘बड़ी बहन की तरह समझाती थीं’