बॉलीवुड

88 साल के धर्मेंद्र इस एक्टर के हुए फैन, लगाना चाहते हैं गले, बोले- मेरा विनम्र…

Dharmendra: 88 साल के धर्मेंद्र को एक एक्टर को बहुत पसंद आ गए हैं। उन्हें वो गले लगाना चाहते हैं।
2 min read
• •
Updated: 10 Oct 2024, 6:00 PM IST
Dharmendra wants to hug to Mithun Chakraborty for his Dadasaheb Phalke Award

Dharmendra: 88 साल के वेटरन एक्टर धर्मेंद्र सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उन्होंने इंस्टा पर एक पोस्ट किया है, जो अब वायरल है। इसमें उन्होंने एक एक्टर की तारीफ की है और उसके लिए एक पोस्ट लिखा है।

इस एक्टर के लिए किया इंस्टा पर पोस्ट

बात हो रही है दादा साहब फाल्के पुरस्कार सम्मानित होने वाले एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की। बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी है।

मिथुन चक्रवर्ती को 08 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार' समारोह में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

लगाना चाहते हैं गले

धर्मेंद्र ने मिथुन चक्रवर्ती को खास अंदाज में पुरस्कार जीतने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर मिथुन चक्रवर्ती के साथ एक तस्वीर शेयर की है और उन्हें प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बधाई दी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा-’प्यारे मिथुन, भारत के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार दादा साहब फाल्के के लिए बधाई। घर में सभी को मेरा प्यार देना। मेरे विनम्र लड़के, मैं भारत से बाहर हूं, लेकिन मैं आपको गले लगाने जरूर आऊंगा।’

मिथुन चक्रवर्ती हुए भावुक

बता दें कि, हाथ में फ्रैक्चर होने के बावजूद मिथुन ये सम्मान प्राप्त करने के लिए समारोह में शामिल हुए। लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड की प्रस्तुति से पहले अपना शो-रील देखने के बाद उनकी आंखें नम हो गईं।

शर्मिला टैगोर भी इस समारोह में मौजूद थीं, क्योंकि उनकी फिल्म ‘गुलमोहर’ को ‘सर्वश्रेष्ठ फिल्म’ का पुरस्कार मिला था। उन्होंने मिथुन की खूब तारीफ की। उन्होंने कहा कि मिथुन ने इतनी अच्छी बातें की कि उन्हें प्रेरणा मिली और उन्होंने तुरंत जाकर उन्हें गले लगा लिया।

Updated on:
10 Oct 2024, 6:00 PM IST
Published on: