
Bigg Boss 18 Update: फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 18 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है। सभी कंटेस्टेंट्स तीखी बहस और ड्रामा में उलझे हुए हैं। इसी बीच संभावित वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबरें आ रही हैं।
बताया जा रहा है कि इसमें एक कंटेस्टेंट की एक्स वाइफ भी एंटर करने वाली है। इस पर उनका रिएक्शन भी आ गया है।
खबर है कि बिग बॉस 18’ (Bigg Boss 18) में विवियन डीसेना (Vivian Dsena) की एक्स वाइफ की एंट्री हो सकती है। बताया जा रहा है कि वाहबिज दोराबजी ‘बिग बॉस 18’ में वाइल्ड कार्ड एंट्री के रूप में आ सकती हैं। उनकी एंट्री होती है तो वो अपनी टूटी हुई शादी के बारे में भी बात कर सकती हैं।
ऊपर से बिग बॉस के घर में विवियन डीसेना और वाहबिज के बीच काफी नोक-झोंक भी हो सकती है। अब इस वायरल खबर पर एक्ट्रेस का रिएक्शन भी आ गया है। खुद एक्ट्रेस ने शो में शामिल होने की अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है।
उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ में हिस्सा लेने की खबरों पर रिएक्ट करते हुए बताया कि वो शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। वाहबिज ने इंस्टा पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी लोगों को दी है। इसमें उन्होंने लिखा- ‘हेलो दोस्तों, मेरे बिग बॉस में जाने की अफवाहें उड़ रही हैं, मैं इस बारे में कुछ चीजें क्लियर करना चाहती हूं। मैं इस शो में नहीं जा रहा हूं और न ही इस साल इसमें जाने का मेरा कोई इरादा है।'
यह भी पढ़ें: OTT Release: फ्री में देखें श्रद्धा कपूर की ब्लॉकबस्टर मूवी ‘स्त्री-2’, इस ओटीटी पर हो रही है स्ट्रीम
उन्होंने आगे लिखा- 'मेरी लाइफ में जो कुछ भी है, मैं उससे बहुत खुश और संतुष्ट हूं और अपनी शांति को भंग नहीं करना चाहती। मैं फ्यूचर में इस शो में जाने के बारे में जरूर सोचूंगी, लेकिन इस साल नहीं। मैंने अपने नए शो ‘दीवानियत’ (Deewaniyat) की शूटिंग भी शुरू कर दी है, जो जल्द ही स्टार प्लस पर ऑन एयर होगा। स्क्रीन पर वापस आने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं।’
इससे ये क्लीयर हो गया है कि वो अब इस शो का हिस्सा नहीं होंगी। वहीं बात करें उनके एक्स-हसबैंड की तो विवियन को लोग अभी से ही पसंद कर रहे हैं। वो अभी अभी से टॉप फाइनलिस्ट की लिस्ट में नजर आ रहे हैं।
Updated on:
10 Oct 2024, 6:03 PM IST
Published on:
10 Oct 2024, 1:19 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.